कानपुर

Kanpur Weather: “उमस-गर्मी” ने किया हाल बेहाल”, जानिए कब होगी बारिश

Up Weather: 3 दिन हुई बारिश के बाद मानसून एक बार फिर रूठ गया है। जिसके चलते उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है।

less than 1 minute read
Aug 28, 2023
Kanpur Weather

Up Weather: कानपुर में 3 दिन हुई बारिश के बाद मानसून एक बार फिर रूठ गया है। जिसके चलते बढ़ रही उमस भरी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। सोमवार सुबह से की बादलों की आवाजाही के बीच निकली धूप के साथ उसम भरी गर्मी ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। गांवों में पक्के मकानों में तपन बढ़ने से परेशान लोग घरों से बाहर आकर पेड़ों के नीचे डेरा डालने को मजबूर हो गए हैं। वही मौसम विभाग ने फिलहाल अभी बारिश होने की संभावनाएं बेहद कम जताई है।

कुछ ऐसा रहा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रविवार को कानपुर सहित आसपास के अन्य जिलों का अधिकतम अधिकतम (डिग्री.से.) :34 .0 (+2.0), न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 25.4 (+0.2), सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 80 प्रतिशत, सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 73 प्रतिशत, हवा की औसत गति : 10.4 कि.मी./घंटा, हवा की दिशा- उत्तर-पश्चिम, वर्षा (मि.मी.) : 0.0 दर्ज की गई है। वही तापमान में 2.0 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी हुई है।

पूर्वानुमान

CSA के मौसम वैज्ञानिकों की माने तो सोमवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगी। अगले पांच दिनों में हल्के से मध्यम बादलों की आवाजाही बने रहने की संभावना हैं, किन्तु बारिश की कोई संभावना नहीं है। धूप तेज होगी और तापमान मैं मामूली बढ़त दर्ज हो सकती हैं। वही CSA के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एसएन सुनील पांडेय ने भी बताया है कि अभी मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। आसमान में बदली के साथ तेज हवाएं चलेंगी। जबकि बारिश होने की फिलहाल संभावना नहीं है।

Also Read
View All

अगली खबर