10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी ने पति को 6 हजार रुपए के लिए मौत के घाट उतारा, शव घर में दफनाया

एक दिन पहले पत्नी ने पति के बीच 6 हजार रुपए के लिए विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी ने पति की गला घोटकर हत्या कर दी।

2 min read
Google source verification
kanpur.jpg

कानपुर में एक महिला ने पति की हत्या कर दी। इसके बाद पत्नी ने पति का गला घोट दिया। हत्या के बाद महीना ने पति के शव को कमरे में डबल बेड के नीचे दफना दिया। रात भर उसी बेड पर सोई रही।

एंबुलेंस चलाता था मृतक
यह घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के सरोली गांव की है। मृतक का नाम उमेश कुमार यादव था। वह निजी एंबुलेंस चलाता था। अक्सर काम के सिलसिले से बाहर रहता था। घर में पत्नी मोनिका, दो बच्चे रिया और उत्कर्ष के साथ रहती हैं।

पुलिस को परिजनों ने बताया, “उमेश मंगलवार की शाम को घर आया। उमेश ने एक भैंस बेची थी, जिसके 6 हजार रुपए मोनिका के पास थे। रुपए मांगने को लेकर उमेश और मोनिका के बीच जमकर मारपीट हुई। मंगलवार दोपहर को मौका मिलने पर मोनिका ने उमेश की गमछे से गला कसकर हत्या कर दी। मोनिका ने हत्या करने के बाद लाश को अपने बेडरूम में ही गाड़ दिया।”

पत्नी ने नहीं खोला दरवाजा
घटना का पर्दाफाश के लिए पुलिस को मोनिका से राज उगलवाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। पहले मोनिका पुलिस को काफी देर पूछताछ के दौरान गुमराह करती रही। मोनिका के दरवाजे जब पुलिस पहुंची तो उसने गेट नहीं खोला। पुलिस ने बगल के मकान के सहारे मोनिका के घर में गई। फिर वहां से शव को बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने मोनिका को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें: PUBG खेलने के दौरान हुआ प्यार, अंडमान निकोबार से बरेली पहुंची प्रेमिका

घाटमपुर कि पुलिस ने बताया, “पत्नी ने पति की हत्या का जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है। थाने में मोनिका को जब गिरफ्तारी के बाद लाया गया तो उसकी हालत बिगड़ गई और वह अचानक बेहोश हो गई। पुलिस ने उसे घाटमपुर के अस्पताल में अभी इलाज के लिए भर्ती कराया है।”