किदवईनगर सीट को लेकर जहां दो ब्राम्हण चेहरे अपनी ताकत लगाए हुए हैं, वहीं इसी का फायदा उठाते हुए तीसरे ने भी अपना दावा पेश कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक भाजपा के जिला नगर अध्यक्ष सुरेंद्र मैथानी की भी नजर किदवई नगर सीट में थी और उन्होंने खुलकर तो मांग नहीं की, लेकिन जब बिठूर में संघ प्रमुख मोहन भागवत व राममाधव बैठक कर रहे थे, तब मैथानी व्यक्तिगत तौर पर मिलने के लिए गए थे। भाजपा सूत्रों का कहना है कि पिछले रविवार को यूपी प्रभारी ओम माथुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद से सुरेंद्र मैथानी की बात हुई थी। वहीं इस मामले पर जब सुरेंद्र मैथानी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का एक छोटा सा सिपाही हूं, जो पार्टी कहेगी, हम सब उसी का पालन करेंगे।