8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुजुर्ग ने पेट्रोल डाल खुद को लगा ली आग, सड़क पर मच गई अफरा तफरी, पुलिस पर आरोप

स्थानीय लोगों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने झुलसे बुजुर्ग को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया।

less than 1 minute read
Google source verification
बुजुर्ग ने पेट्रोल डाल खुद को लगा ली आग, सड़क पर मच गई अफरा तफरी, पुलिस पर आरोप

बुजुर्ग ने पेट्रोल डाल खुद को लगा ली आग, सड़क पर मच गई अफरा तफरी, पुलिस पर आरोप

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. प्लॉट पर विवाद (Land Vivad) की शिकायत पर पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने का आरोप लगा वृद्ध ने खुद पर पेट्रोल डाल आग (Oldman Fire Self) लगा ली। आग की लपटों से घिरा देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने किसी तरह कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने झुलसे बुजुर्ग को हैलट अस्पताल (Hailat Hospital) में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर के मुताबिक उसकी हालत चिंताजनक हैं। मामला चकेरी क्षेत्र का बताया जा रहा है।

चकेरी श्याम नगर के चाणक्य पुरी में रहने वाले 55 वर्षीय ईश्वरचंद दीक्षित कुछ वर्षों से एक मकान में अपने परिवार संग किराए पर रहते हैं। परिवार में उनकी पत्नी रानी और तीन बेटियां अतिथि, भूमिका और वेदिका है। बेटी भूमिका ने बताया कि पिता ने वर्ष 2017 में श्याम नगर निवासी सुनीता वर्मा से बिधनू के गंगापुर कॉलोनी में 200 गज का प्लाट खरीदा था। दशहरे के दिन पिताजी के साथ हमसभी लोग प्लाट में पूजन कर बाउंड्री बनवाने के लिए गए थे। इस बीच एक युवक पुलिस को लेकर आया और अपना प्लाट बताकर विवाद पर उतारू हो गया।

मामले को लेकर पिता ने बिधनू थाने और श्याम नगर चौकी में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस प्रकरण से पिता मानसिक तनाव में चल रहे थे। इधर पुलिस की कार्यशैली से परेशान होकर रविवार सुबह पिता ने श्याम नगर स्थित छप्पन भोग चौराहे पर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। थाना प्रभारी मधुर मिश्रा ने बताया कि भूमि विवाद के कारण ईश्वरचंद ने आत्मदाह का प्रयास किया है। उन्हें गंभीर हालत में हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है, सत्यता के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।