26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय जीवन बीमा निगम आईपीओ की नई तारीख की घोषणा

एलआईसी का आईपीओ एक बार फिर चर्चा में बना हुआ है। जब उसके आने की नई तारीख की घोषणा की गई है। आईपीओ खास बात यह है कि पॉलिसी धारकों के साथ रिटेल निवेशकों के लिए भी विशेष छूट दी जा रही है।
less than 1 minute read
Google source verification
भारतीय जीवन बीमा निगम आईपीओ की नई तारीख की घोषणा

भारतीय जीवन बीमा निगम आईपीओ की नई तारीख की घोषणा

भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ रूस यूक्रेन की लड़ाई के कारण नहीं आ पाया था। एक बार फिर इसके आने की तारीख की घोषणा की गई है और प्रति शेयर के विषय में भी जानकारी दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ में पॉलिसी धारक और एलआईसी कर्मचारियों के लिए विशेष सुविधा मिलेगी। पहले यह आईपीओ बीते 31 मार्च को आना था। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू होने के बाद बने हालातों को देखते हुए टाल दिया गया था। अब इसे आगामी 2 मई को खुलेगा। जबकि 4 मई को रिटेल निवेशकों के लिए खुलेगा।

एलआईसी सूत्रों के अनुसार भारतीय जीवन बीमा निगम के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹902 से ₹949 के बीच रखा गया है। जिसमें पॉलिसी होल्डर को प्रति शेयर ₹60 की छूट मिलेगी जबकि एलआईसी कर्मचारियों को ₹45 कब मिलेगा। इसके साथ ही रिटेल निवेशक को भी ₹45 की छूट मिलेगी। आईपीओ के माध्यम से एलआईसी के 22.14 करोड़ शेयर बेचे जाएंगे। जिसका इश्यू साइज लगभग 21 हजार करोड़ रुपए है।

यह भी पढ़ें

आईआईटी द्वारा सेना को बड़ी सौगात, अब बारूदी सुरंग की जानकारी मिलेगी यूएवी से

रूस यूक्रेन युद्ध के कारण भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ आने में या देरी हुई है पहले आईपीओ बीते 31 मार्च 2022 को आ रहा था। लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया। जिसके कारण भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ टाल दिया गया था जिसे अब 2 मई को लाया जा रहा है। 2 मई को मेगा आईपीओ लॉन्च होगा। जबकि रिटेल निवेशकों के लिए यह 4 मई को खुलेगा और 9 मई को बंद होगा। एलआईसी के माध्यम से सरकार 2022 23 वित्तीय वर्ष के लिए ₹65 हजार करोड़ जुटाने का लक्ष्य रखा है।

बड़ी खबरें

View All

कानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग