28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर तो खड़ा हो गया हंगामा फिर पुलिस चौकी में दिखा ऐसा हसीन नजारा

प्रेमी प्रेमिका दोनो एक दूसरे को बहुत चाहते थे। फिर प्रेमिका प्रेमी के घर जा पहुंची। जब दोनों परिवारों में विवाद हुआ तो मामला कहिंजरी चौकी पहुंच गया, जहाँ पुलिस ने अहम भूमिका निभायी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 30 Aug 2018, 4:18 PM IST

marriage

जब प्रेमिका पहुंची प्रेमी के घर तो खड़ा हो गया हंगामा फिर पुलिस चौकी में दिखा ऐसा हसीन नजारा

कानपुर देहात-प्यार परवान चढ़ रहा था, आखिर कब तक छुप छुपकर दोनों मिलते। फिर प्रेमिका ने अपने प्रेमी से शादी करने का मन बना लिया और वह सुबह होते ही प्रेमी के घर जा पहुंची। ये प्रेम की दास्तां कहिंजरी चौकी क्षेत्र की है। कहते हैं न कि मोहब्बत में वह ताकत है कि पत्थर को भी मोम कर देती है। कुछ ऐसा ही मंजर चौकी में देखने को मिला, जहां प्रेमी प्रेमिका की राजामंदी के बाद दोनों परिवार सिर्फ दर्शक बनाकर रह गए। फिर सारी बंदिशें टूट गयी और इस प्रेमी जोड़े ने शादी रचा डाली। इस दौरान मौजूद स्थानीय लोग और चौकी पुलिस शादी के गवाह बनते दिखे। लोगों ने दोनों को आशीर्वाद भी दिया।

प्रेमिका बेधड़क पहुंची प्रेमी के घर

ये अनोखा विवाह रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र की कहिंजरी पुलिस चौकी में देखने को मिला, जहां एक प्रेमी जोड़े का विवाह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। दरअसल 19 वर्षीय सपना व मोहित यादव में प्रेम संबंध कई माह से चल रहा था। दोनों परिवार के भय से छुप छुपकर मिला करते थे। दोनों अपने परिवार के चलते घर में शादी की बात नहीं कह सकते थे। क्योंकि उन्हें मालूम था कि समाज व लोकलाज का उनका डर उनकी शादी में रोड़ा बनेगा लेकिन दोनों एक दूजे को बहुत चाहते हैं। यह सब कुछ सोचकर बीते दिन सपना ने सारी हदें तोड़कर दिल को पत्थर कर लिया। सुबह होते ही प्रेमिका घर में बिना कुछ बताए अपने प्रेमी मोहित के घर बेधड़क पहुंच गई। प्रेमी के घर पहुंचने पर जब वह नही मिला तो प्रेमिका ने घर पर मौजूद उसके पिता व बहन से मोहित के बारे में पूंछा। इस बीच युवती के परिजन भी बेटी को ढूंढते हुए मोहित के घर पहुंच गए। इस दौरान दोनों परिवारों में विवाद होने लगा तो मामला कहिंजरी चौकी पहुंच गया।

चौकी में बने शिव मंदिर में विवाह हुआ सम्पन्न

कहिंजरी चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पिप्पल सिंह के समक्ष मामला पहुंचने पर उन्होंने पूंछा तो प्रेमिका ने माता पिता की कोई भी बात सुनने से इनकार कर दिया। सपना ने चौकी इंचार्ज को बताया कि मैं बालिग हो चुकी हूँ। हम अपना अच्छा बुरा सब समझते हैं। उसने बताया कि वह मोहित के साथ शादी करके खुश रहेगी और उसके साथ ही विवाह करेगी। इतना सुनते ही लड़की के पिता ने पुत्री से सम्बंध न रखने की बात कही। बताया गया कि लड़का लड़की की सहमति से चौकी इंचार्ज विनोद कुमार पिप्पल ने लड़का और लड़की पक्ष से लिखित प्रार्थना पत्र लेकर कहिंजरी चौकी में बने शिव मंदिर में भगवान शिव को साक्षी मानकर दोनों का विवाह जयमाला डालकर करा दिया। इस मौके पर कस्बा कहिंजरी के स्थानीय एवं पुलिस महकमे के लोग जनाती व बाराती के पात्र बन गए। कस्बा के समाजसेवी व दुकानदारों ने वर वधू को आशीर्वाद दिया है।