9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिश्ते में जीजा-साली ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, घर में चल रही थी की शादी की तैयारी

घर वालों को पता नहीं और 2 साल से प्रेमी युगल का अफेयर चल रहा था। रिश्ते में जीजा-साली लगने वाले प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी। युवक की शादी दूसरी जगह तय हो गई थी

less than 1 minute read
Google source verification
झगड़े के बाद पत्नी ट्रेन के आगे कूदी, बचाने गए पति की भी मौत

रिश्ते में जीजा-साली ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, घर में थी शादी की तैयारी

मंगलवार की देर रात दिल्ली जा रही गोरखधाम एक्सप्रेस के आगे कूदकर युवक और युवती ने जान दे दी। ड्राइवर ने यह जानकारी फफूंद रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। जीआरपी चौकी इंचार्ज जय किशोर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। दोनों के चीथड़े रेलवे पटरी के पास पड़े हुए थे। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। दोनों के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया।

पुलिस ने शिनाख्त के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। प्रेमी युगल की मौत की खबर वायरल होने के बाद दोपहर बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने कपड़ों से पहचान की। जिसकी शिनाख्त ज्योति (19) पुत्री रमेश चंद्र पाल निवासी फफूंद और शनि कुमार (20) पुत्र सर्वेश कुमार निवासी कृष्णा नगर दिबियापुर के रूप में हुई।

यह भी पढ़ें सपा MLA इरफान सोलंकी केस: पूरक चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी, PRO सहित 8 करीबियों की तलाश

घर में चल रही थी सनी की शादी की तैयारी, आई मौत की खबर

मृतक के परिजन ने बताया कि सनी की शादी 16 फरवरी को होनी थी। जिसका तिलक 14 फरवरी को जाना था। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि दोनों में प्रेम प्रसंग है। यही स्थिति ज्योति के घरवालों के साथ हैं। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी।

दोनों ही परिवारों ने कहा कि यदि जानकारी होती तो शादी करने में भी कोई परेशानी नहीं थी। परिजनों के अनुसार ज्योति, सनी के ताऊ मुकेश निवासी मुहम्मदाबाद के बेटे मोहित की साली थी। रिश्ते में दोनों जीजा-साली लगते थे।

औरैया सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना को लेकर किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है। दोनों ही परिवारों में गम का माहौल है।