पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. डेरापुर तहसील क्षेत्र में एक बकरा चर्चा का विषय बना हुआ है। बकरे को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता देखी जा रही है। बकरे की खरीदारी के लिए बकरे के मालिक को बड़ी कीमत देने को लोग तैयार हैं। यहां तक कि विदेशी द्वारा भी एक करोड़ कीमत लगाई गई। मगर बकरा मालिक ने बकरे की मांग 1 करोड़ 25 लाख रुपये रखी है। बकरा मालिक के मुताबिक एक फकीर द्वारा बकरे के पेट पर दोनो तरफ अल्लाह लिखा हुआ है। इसके बाद मालिक ने उसकी खुशामद शुरू की। बड़ी कीमत लगने के चलते लोगों की नजरों में यह बकरा बेशकीमती बना हुआ है। आज भी लोग बकरा खरीदने के लिए रतनियापुर गांव शिवकुमार के घर पहुंच रहे हैं। फिलहाल बट्टू की चर्चा इस समय लोगों की जुबां पर है