29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, डिब्बे पलटने से ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, ट्रेन संचालन हुआ बंद

अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के वैगन अचानक पटरी से उतर गए। नई दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर अप व डाउन ट्रैक बाधित हो गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Arvind Kumar Verma

•

Updated: 15 Oct 2021, 10:46 AM IST

नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, डिब्बे पलटने से ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, ट्रेन संचालन हुआ बंद

नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर बेपटरी हुई मालगाड़ी, डिब्बे पलटने से ट्रैक हुआ क्षतिग्रस्त, ट्रेन संचालन हुआ बंद

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर. दिल्ली से कानपुर जा रही मालगाड़ी (Malgadi derail) के डेढ़ दर्जन से अधिक डिब्बे शुक्रवार भोर पहर अंबियापुर स्टेशन के समीप बेपटरी हो गए। इससे नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग (New Delhi-Howrah Track) पर अप व डाउन ट्रैक बाधित हो गया। हादसे की सूचना कंट्रोम रूम के जरिए रेलवे उच्चाधिकारियों (Railway Control room) को दी गई। जिसके बाद ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया। तेज आवाज के साथ मालगाड़ी के वैगन पलटने से करीब सौ मीटर तक ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। रफ्तार होने के चलते वैगन आपस में भिड़ने के बाद चार वैगन समीप तालाब में जा गिरे। कानपुर शताब्दी ट्रेन (Kanpur Shatabdi Train) को निरस्त करने के साथ ही कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है।

नई दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे खाली डिब्बे के साथ मालगाड़ी कानपुर की तरफ जा रही थी। अंबियापुर रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के वैगन अचानक पटरी से उतर गए। हालांकि चालक ने मालगाड़ी को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वैगन आपस में टकराते चले गए। तभी मालगाड़ी के तीन वैगन पटरियों पर जा गिरे, वहीं चार वैगन दूसरी ओर तालाब में जा गिरे। मालगाड़ी डिरेल होते ही चालक व गार्ड ने हादसे की सूचना अंबियापुर स्टेशन पर दी। इस पर कंट्रोल को अवगत कराते हुए नई दिल्ली हावड़ा रेल रूट पर अप व डाउन लाइन दोनो ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया।

सूचना पर रेलवे स्टाफ और तकनीकी टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। कानपुर और टुंडला से भी रेलवे की तकनीकी टीम पहुंच रही है। सूचना मिलते ही रेलवे उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं। अंबियापुर स्टेशन मास्टर पवन कुमार ने बताया कि मालगाड़ी निकलने के समय तेज आवाज आ रही थी। वाकी टाकी से चालक को सूचित किया गया, लेकिन तब तक हादसा हो गया और 24 वैगन पलट गए। इंजन व कुछ डिब्बे ट्रैक पर आगे की ओर निकल गए थे।