7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुहागरात के दिन पत्नी की बनाई ब्लू फिल्म, देह व्यापार करवाने पर अड़ा पति

 युवती ने बताया कि उसके पति और जेठ ने मिलकर सुहागरात के दिन उसका अश्लील वीडियो बनाया था।

2 min read
Google source verification

image

Nitin Srivastva

Oct 28, 2016

kanpur

kanpur

कानपुर. चकेरी थाना अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया, जिसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। एक युवती गुरुवार की शाम थाने पहुंची और उसने पुलिस को बताया कि उसके पति ने सुहागरात के दिन कैमरे के जरिए उसकी ब्लू फिल्म बना डाली और अब उसी के बल पर उसे देहव्यापार के धंधे में उतारने की कोशिश कर रहा है। पत्नी ने जब यह काम करने से इनकार कर दिया तो पति ने उसे घर में कैद कर लिया। किसी तरह युवती पति और ससुरालवालों के चंगुल से भागने में कामयाब रही और थाने पहुंची। युवती की तहरीर पर जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने वाले ससुरालवालों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने ससुराल पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ सामूहिक छेड़छाड़, चोरी, मारपीट, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने पुलिस को बताया कि उसके पति और जेठ ने मिलकर सुहागरात के दिन उसका अश्लील वीडियो बनाया था।

बांदा निवासी युवती का विवाह 12 जुलाई को विनोबा नगर चकेरी निवासी विनोद से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद जब वह ससुराल आई तो सुहागरात के दिन उसके पति और जेठ ने उसे जिस्मफरोशी के धंधे में उतारने की नीयत से उसका अश्लील वीडियो बनाया। पति और जेठ ने दूसरे दिन युवती को ब्लू फिल्म दिखाई और कहा कि अब तुम हमारे कहने के अनुसार चलोगी। युवती का आरोप है कि पति 14 जुलाई की दोपहर दो ग्राहकों को लेकर घर आ धमका और पहले मेरे बेडरुम में बैठकर उन्हें शराब पिलाई और फिर मेरे साथ संबंध बनाने के लिए उनसे पांच हजार रुपए भी लिए। पति ने मुझे जबरन कमरे के अंदर बंद कर दिया। मैं अपनी आबरु बचाने के लिए दोनों से भिड़ गई और किसी तरह से उनके चंगुल से भाग कर सीधे अपने मायके पहुंची। युवती ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। लोकलाज के चलते युवती के पिता ने पुलिस से शिकायत नहीं की।

एक अक्टूबर को पति पहुंचा ससुराल
युवती ने बताया कि पति एक अक्टूबर को मेरे मायके आ गया और उसने अपने किए गए कृत्य पर माफी मांगी। हमारे परिजनों ने उसकी गलती को माफ कर दिया और वह कुछ दिन मेरे मायके में रुका रहा। वहां रहकर विनोद ने उसकी मां और बहन के 7 लाख के जेवर और बीस हजार नगद चुराए और भाग गया। युवती के परिजन जब सुबह जगे तो अलमारी का ताला टूटा पड़ा था और विनोद घर से गायब था। युवती अपने पिता के साथ ससुराल आई और मायके से चोरी कर लाए गए जेवरात मांगे। जिस पर ससुरालवालों ने युवती के पिता की पिटाई कर उसे चार दिन तक बंधक बनाए रखा और पांचवें दिन घर से भगा दिया। उन्होंने युवती को जबरन घर में कैद कर लिया।

रिश्तेदारों के साथ पिता पहुंचा बेटी की ससुराल
युवती का पिता ने बांदा जाकर घटना की जानकारी बेटों और रिश्तेदारों को दी। युवती का पिता, भाई और रिश्तेदार 24 अक्टूबर को बेटी की ससुराल आए और उनके चंगुल से बेटी को छुड़ाकर बांदा ले गए। जहां गुरुवार की शाम पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचा। बेटी ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने उसे पंद्रह दिन तक घर में बंधक बनाकर रखा। पति उसके साथ जबरन रेप करता रहा। उसको जबरन शराब पिलाता और फिर उसकी न्यूड वीडियो बनाता। दिन में एक वक्त ही खाना मिलता। उसका साथ ससुरालवालों के साथ ही अन्य लोग भी देते थे। मामले पर इंस्पेक्टर चकेरी किशोर कुमार सिंह ने बताया महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।