
Weather update: 12 अक्टूबर तक तेज हवा व जोरदार बारिश की संभावना, होगा ठंड का एहसास, जाने मौसम का हाल
एक बार फिर बारिश का दिन आने वाला है। जब 12 अक्टूबर तक बारिश होने की जानकारी मिल रही है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी और गर्मी से राहत मिलेगी। ठंड का एहसास होगा। दो मौसम के जंक्शन का समय शुरू हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से गिरकर 25 डिग्री तक पहुंचने की उम्मीद है। 6 और 9 अक्टूबर को आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। कानपुर देहात में भी आने वाले कुछ दिनों में गरज के साथ आंधी और बारिश होने की संभावना है यहां पर भी तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। जब न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान असर पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह का तापमान 27 से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है और हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। दोपहर में आंधी के साथ बारिश होने की उम्मीद है। जबकि तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। शाम को भी तेज हवा के साथ बारिश की जानकारी मिल रही है। तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहेगा। आगामी 5 अक्टूबर की सुबह की शुरुआत तेज बारिश के साथ होने की संभावना है। दोपहर और शाम को यही स्थिति बनी रहेगी।
कैसा रहेगा 6 से 12 अक्टूबर तक का मौसम
आगामी 6 और 7 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री रहने की उम्मीद है। इस तापमान पर लोगों को ठंड आने का एहसास होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। आगामी 8 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहने की उम्मीद है। इसके साथ ही तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। 9 अक्टूबर को भी दिन भर बारिश होने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। 10 अक्टूबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री के साथ सुबह के समय बारिश होने की उम्मीद है। दोपहर में हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। 11 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। सुबह के समय बारिश के बीच तापमान 23-24 डिग्री रहने की जानकारी मिल रही है। 12 अक्टूबर को एक बार फिर सुबह बारिश होने की संभावना है। दोपहर में यही स्थिति बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री रहने की संभावना है।
Published on:
04 Oct 2022 08:07 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
