कानपुर

Weather update: मौसम ने एक बार फिर बदला करवट, तेज धूप ने लोगों को किया परेशान

जुलाई के आखिरी हफ्ते में आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। रुक-रुक कर बारिश भी हुई। लेकिन अगस्त के शुरू होते ही एक बार फिर मौसम ने करवट बदला और आज तेज धूप के साथ उमस ने लोगों को परेशान किया। आगामी 2 अगस्त को आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बताई जा रही है।

2 min read
Aug 01, 2022
Weather update: मौसम ने एक बार फिर बदला करवट, तेज धूप ने लोगों को किया परेशान

एक बार फिर मौसम में परिवर्तन हो रहा है और तापमान में वृद्धि हो रही है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश और आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई थी। लेकिन आज दिन में तापमान में काफी वृद्धि दर्ज की गई। जिससे कि लोगों को काफी परेशानी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज रात में बारिश होने की संभावना है। दिन में हल्की फुल्की बारिश के साथ दोपहर में आंधी आने की भी संभावना है। उन्नाव में भी तापमान 30 डिग्री के ऊपर बना हुआ है। रात में आंधी आने की संभावना बताई जा रही है। आगामी 2 अगस्त को सुबह आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रह सकता है। शाम को मौसम में परिवर्तन हो सकता है।

आज सोमवार मंगलवार की रात में आंधी के साथ बारिश होने की जानकारी मिल रही है। आगामी 2 अगस्त को सुबह हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। लेकिन दोपहर बाद आंधी के साथ बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। शाम को न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 32 डिग्री रहने की उम्मीद है जबकि आंधी के साथ बारिश की संभावना है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है।

कैसा रहेगा उन्नाव का मौसम

एक बार फिर मौसम में उलटफेर दिखाई पड़ रहा है। पिछले हफ्ते आसमान में बादल और बारिश के बाद आज दिन में सूरज की चमक ने लोगों को काफी परेशान किया तापमान लगभग 33 डिग्री के आसपास पहुंच गया। उमस भी काफी रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 अगस्त को रात में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है यही क्रम सुबह भी बना रह सकता है हवा लगभग 22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है जबकि दोपहर में ओलावृष्टि की संभावना है न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 33 डिग्री रहने की संभावना है। आज उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिनभर तेज धूप निकली। अधिकतम तापमान भी 33 डिग्री के आसपास बना रहा।

Published on:
01 Aug 2022 09:45 pm
Also Read
View All

अगली खबर