कानपुर

Weather update: आज रुक-रुक कर बारिश, 23 सितंबर को बारिश वाला दिन, जाने मौसम का हाल

मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। जिससे कि जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना है। जबकि आगामी 23 सितंबर को पूरे दिन बारिश होने की जानकारी में रही है। हवा लगभग 18 किलोमीटर प्रति घंटे के हिसाब से चलने की संभावना।

less than 1 minute read
Sep 22, 2022
Weather update: आज रुक-रुक कर बारिश, 23 सितंबर को बारिश वाला दिन, जाने मौसम का हाल

आज मौसम सामान्य रहेगा। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दिन भर बूंदाबांदी का असर दिखाई पड़ेगा। दोपहर में भी हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। बीते बुधवार को भी मौसम में उतार-चढ़ाव देखा गया कभी तेज धूप और कभी तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। उमस ने भी लोगों को परेशान किया। आगामी शुक्रवार 23 सितंबर को मौसम के करवट बदलने की आशंका है और दिन भर जोरदार बारिश की जानकारी मिल रही है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम 31 डिग्री रहने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार आज सुबह किस समय आंधी के साथ तक बारिश आने की संभावनाएं बताई जा रही है। जहां तापमान 25 से 29 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। दोपहर में तापमान 30-31 डिग्री के आसपास ले सकता है। हल्की फुल्की बूंदाबांदी होने की भी संभावना है। जबकि शाम को आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है। तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी। जो 27 डिग्री से 29 डिग्री के बीच में आएगा।

यह भी पढ़ें.

कैसा रहेगा 23 सितंबर का मौसम

आगामी 23 सितंबर को बारिश वाला मौसम रहेगा। जब सुबह से आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में भी अंतर दिखाई पड़ेगा। देर रात और भोर पहर 25 से 26 डिग्री के बीच का आंधी के साथ बारिश होने की जानकारी मिल रही है। सुबह 25 से 30 डिग्री तापमान के बीच बारिश होने की संभावना है। जबकि दोपहर में आंधी भी आने की जानकारी मिल रही है। तापमान 29 से 31 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। शाम को 27-28 डिग्री के बीच आंधी के साथ बारिश हो सकती है। हवा लगभग 11 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे चलने की संभावना है।

Published on:
22 Sept 2022 08:06 am
Also Read
View All

अगली खबर