मायावती ने 2017 विधानसभा चुनाव के लिए सपा के बाहुबली को टक्कर देने के लिए डॉक्टर नसीम अहमद को उम्मीदवार बनाया है। नसीम अहमद की क्षेत्र में काफी अच्छी खासी छवि है। साथ ही उनकी अपने समुदाय में अच्छी पकड़ बताई जा रही है। बसपा ने जिले की सीटों आर्य नगर से हाजी मोहम्मद अब्दुल हसीब, गोविंद नगर से निर्मल तिवारी, उम्र 45 साल, कल्याणपुर दीपू कुमार निषाद, उम्र 26 साल, घाटमपुर (सुरक्षित) से सरोज कुरील, उम्र 44 साल, बिल्हौर (सुरक्षित) से कमलेश चंद्र दिवाकर, उम्र 49 साल, महराजपुर से मनोज शुक्ला, उम्र 42 साल ,किदवई नगर से संदीप शर्मा, उम्र 29 साल, बिठूर से डॉ. राम प्रकाश कुशवाहा, उम्र 58 साल, 10-सीसामऊ से नंदलाल कोरी, उम्र 30 साल।