कानपुर

Gyanvapi से जुड़ी है करोड़ो लोगों की आस्था – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

Gyanvapi news : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ज्ञानवापी (#Gyanvapi) को लेकर न्यायालय के निर्णय का वह स्वागत करते है।

less than 1 minute read
Aug 03, 2023
Gyanvapi से जुड़ी है करोड़ो लोगों की आस्था - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी

Gyanvapi news : कानपुर के किदवई नगर में बृहस्पति महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए पत्रकारों से बातचीत करें इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि ज्ञानवापी (#Gyanvapi) को लेकर न्यायालय के निर्णय का स्वागत है। उन्होंने कहा कि इसे सभी को मानना चाहिए। सर्वे में सच सामने आएगा और दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि #Gyanvapi से करोड़ो लोगों की आस्था जुड़ी है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था को न्याय मिलेगा। न्याय व्यवस्था के प्रति आदर व सम्मान है।

महंगाई नहीं है मुद्दा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि उसके पास कोई मुद्दा नहीं है। इस लिए विपक्ष महंगाई को मुद्दा बना रहा है। जबकि सच तो यह है कि ये मुद्दा ही नहीं है। लोकतंत्र है। सब अपनी बात रख सकते हैं और सबको अपनी बात कहने का हक है। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार व आशीर्वाद हमारी पार्टी के साथ हैं। 2024 में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा फिर केंद्र में सरकार बनाने जा रही है।

80 सीटों पर खिलेगा कमल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गठबंधन जनता से है। आप सभी लोग देखिएगा उत्तर प्रदेश की। 80 सीटें सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी जीतेगी। पर इसके पीछे की मुख्य वजह जनता का प्यार व आशीर्वाद है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनकल्याण के लिए ही काम किया है और अच्छे काम किए हैं। उन्होंने कहा कि कौन क्या बोलता है इस पर ज्यादा नहीं सोचना चाहिए सिर्फ और सिर्फ जन सेवा करनी चाहिए जो काम भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी कर रहे है।

Published on:
03 Aug 2023 03:49 pm
Also Read
View All

अगली खबर