4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

Kanpur Crime News 3 साल की बच्ची के साथ दरिंदे ने किया रेप, वेंटीलेटर पर जिंदगी-मौत के बीच लड़ रही जंग

बिठूर थानाक्षेत्र का मामला, अपने ननिहाल आई थी मासूम, नश में धुत राधेश्याम ने इंसानियत को किया शर्मसार, पुलिस ने एनएसए के तहत की कार्रवाई।

Google source verification

कानपुर। बिठूर थानाक्षेत्र Bithoor Police Station के पेम गांव में शनिवार को एक दिलदहला देने वाली वारदात सामनें आई। यहां एक दरिंदे ने तीन साल की मासूम को खेत से उठा ले गया और कमरे में उसके साथ दुष्मर्क कर डाला Rap with three year old girl । दर्द से बच्ची जब रोने लगी तो आरोपी उसे फेंककर फरार हो गया। परिजनों ने घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस बीच पुलिस Knapur police ने आरोपी को गिरफ्तार कर पॉस्को एक्ट के साथ ही एनएसए NSA की कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

ननिहाल आई थी मासूम
घाटमपुर Ghatampur निवासी युवक उन्नाव Unnao में एक कैंटीन चलाता है। उसकी तीन साल बच्ची बिठूर के पेम गांव में अपने ननिहाल आई थी। देरशाम बच्ची नानी के साथ खेत में गई थी। इस बीच नर्वल के कल्याणपुर निवासी राधेश्याम बच्ची को गोद में उठा ले गया। खेत में बने एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर उसकी नानी व आसपास के लोग कमरे में पहुंचे तो आरोपी मौके से भाग गया। बच्ची लहूलुहान मिली। परिजन उसे पहले कल्यारणपुर स्थित अस्पताल में लाए, जहां हालत गंभीर होने पर बच्ची को उर्सला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

ग्रमीण देना चाहते थे सजा
बिधनू पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसकी भनग जब ग्रामीणों को हुई तो वह थाने पहुंच गए और आरोपी को सौंपे जाने की मांग पर अड़ गए। ग्रामीण दरिंदें को सजा देना चाहते थे। पुलिस के अलाधिकारियों के समझाने के बाद लोग शान्त हुए। ग्रामीण ने प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मांग की है कि रेप के मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो और ऐसे दरिंदों को 15 दिन के अंदर फांसी पर लटका देना चाहिए। ग्रामीणों का कहना है कि कोर्ट में सालों मुकदमा चलने से साक्ष्य के अभाव से आरोपी बच निकलते हैं। ऐसे में जल्द से जल्द सजा का प्रावधान सरकार को करना चाहिए।

वेंटीलेटर पर मासूम
उर्सला अस्पताल में 3 साल की मासूम वेंटीलेटर पर है और जिंदगी व मौत की जंग लड़ रही है। पूरे मामले पर एसपी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राधेश्याम अपने जीजा के घर आया था। शराब के नशे में वारदात की। पॉक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही आरोपी पर एनएसए के तहत भी कार्रवाई कर जेल भेजा दिया गया है।