इटावा थाना इकदिल इलाके के जोधपुरा निवासी अर्जुन की शादी आठ माह पूर्व इटावा के बढ़पूरा के रजपुरा की रहने वाली शीला से हुई था। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। अभी हाल के ही दिनों में ससुराल द्वारा शीला को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच शीला ने अपनी ननद के फोन से अपने मायके वालो से फोन पर बात करने लगी। बात करने के बाद मोबाईल से २ रूपये कट गए, फिर क्या था ननद और सास ने मिलकर बहु शीला के साथ मारपीट करते हुए उसे आग के हवाले कर दिया और दोनों मौके से फरार हो गईं।