4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में एक बार फिर माहौल बिगाड़ने की बड़ी साजिश, बजरंगदल व विहिप कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा, देखें वीडियो

कानपुर में किदवईनगर थानाक्षेत्र के एस ब्लॉक का मामला, बड़ी संख्या में पहुंची पुलिस ने मामले को किया कंट्रोल...

2 min read
Google source verification
naughty stuff break statue of hanuman temple

कानपुर. किदवईनगर थानाक्षेत्र के एस ब्लॉक स्थित मंदिर में अराजकतत्वों ने भगवान बलरंगबली की मूर्ति को खंडित कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। पुजारी पंडित राधवेन्द्र शस्त्री ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस से पहले बजरंगदल व विहिप के सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। विवाद बढ़ता देख पुलिस-प्रशासन के आलाधिकारी घटनास्थल पर गए और गुस्साए लोगों को शांत करा आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। कार्रवाई की बात सुनकर लोगों को गुस्सा शांत पड़ा। पुजारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

देर रात घटना को दिया अंजाम
एक माह पहले हुई संप्रदायिक हिंसा के बाद कानपुर का अमन-चैन वापस लौटा, जिसे फिर से अराजकतत्वों ने बिगाड़ने की नाकाम कोशिश की। अराजकतत्वों ने देर रात किदवाई नगर थाना क्षेत्र स्थित एच ब्लॉक स्थित शिव धाम मंदिर में विराजी भगवान बजरंबबली की मूर्ति को खंडित कर दी। मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो परिसर पर बजरंगबली की मूर्ति क्षतिग्रस्त मिली। पुजारी ने घटना के बारे में पड़ोसियों को बताया। इस दौरान वहां भक्तों का जमावड़ा हो गया और विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। बजरंगदल के कार्यकर्ता हंगामा करने लगे। मौके पर एसपी ग्रामीण मय फोर्स के पहुंचे और उग्र लोगों को शांत कराया। साथ ही खंडित मूर्ति को हटाकर नई मूर्ति मंदिर पर पूजा-अर्चना के साथ विराजमान कराई।

अराजकतत्वों का रहता था जमावड़ा
पुजारी ने बताया कि वह शाम को आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर अपने घर चले गए। सुबह जब मंदिर पहुंचे तो पट खुले मिले और भगवानों की मूर्तियां इधर-उधर पड़ी मिली। पुजारी ने बताया कि आरोपियों ने प्राचीन बजरंगल बली की मूर्ति को खंडित कर दिया। पुजारी का आरोप है कि अगल-बगल के लोग अक्सर शाम के वक्त यहां पर शराब व अन्य प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि करते थे। हम लोगों ने उन्हें कई बार रोका पर वह नहीं माने। इसकी जानकारी पुलिस को भी दी गई। मंदिर पर पुलिस भी तैनात हुई, लेकिन एक सप्ताह से पुलिस के जवान नहीं आए, जिसका फायदा आरोपियों ने उठाया और मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर माहौल खराब करने की कोशिश की।

बड़ी साजिश, पुलिस आरोपियों पर करे कार्रवाई
बजरंगदल के जिला संयोजक उमा शंकर द्विवेदी के मुताबिक मंदिर में बजरंगबली की प्रतिमा को खंडित कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया गया है। यह अराजकतत्वों का काम ? है। उन्होंने कहा कि इस तरह से मंदिर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ बजरंगदल कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। हम पुलिस प्रशासन से मांग करते हैं कि जिसने भी यह कृत्य किया है उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें।

हिन्दू समन्यव समिति ने जताई नाराजगी
हिन्दू समन्यव समिति जिला संयोजक ब्रजराज सिंह के ने कहा कि अराजकतत्व प्रतिमा को खंडित कर प्रदेश की शांति व्यवस्था को खराब करना चाहते थे, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस-प्रशासन के साथ ही जन सहयोग के माध्यम से खंडित प्रतिमा को हटाकर नई प्रतिमा को स्थापित कर दिया गया है। किदवई नगर थानाध्यक्ष शेष नारायण पाण्डेय के मुताबिक, मंदिर में नई प्रतिमा को स्थापित करा दिया गया है। जिसने भी यह काम किया है उनकी तलाश की जा रही है।

देखें वीडियो...