
जेके कैंसर संस्थान में अब मरीजों को मिलेगा बेहतर इलाज, इमरजेंसी सेवा के लिए शासन को भेजा प्रस्ताव
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर-कैंसर जैसी गंभीर बीमारी को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करते हुए इधर उधर भटकना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा। इसके लिए अब कानपुर के राजकीय जेके कैंसर संस्थान में कैंसर के गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में सारी सुविधाएं मिलेगी और उनका इलाज हो सकेगा। यह इमरजेंसी आधुनिक उपकरणों से युक्त बनेगा, जिसमें मरीजों को बेहतर इलाज मिल सकेगा। इसके लिए कानपुर मेडिकल कॉलेज ने शासन को राजकीय जेके कैंसर संस्थान में इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा है।
आपको बता दें कि राजकीय कैंसर संस्थान में 106 बेड हैं। यहां ओपीडी और इनडोर की सुविधा के साथ कैंसर पीडि़तों की कीमोथेरैपी और रेडियोथेरेपी होती है। शुरुआत में यहां इमरजेंसी रेडियोथेरैपी की सुविधा भी थी, लेकिन बाद में बंद हो गई। अब रेडियोथेरैपी कराने को वेटिंग चल रही है। फिलहाल अभी ओपीडी के जरिए ही मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था है। वहीं इमरजेंसी न होने से कैंसर के गंभीर मरीजों को यहां भर्ती नहीं किया जाता है। इमरजेंसी सेवाएं न होने से ऐसे गंभीर मरीजों को हैलट भेज दिया जाता है, जबकि हैलत में कैंसर विशेषज्ञ नहीं हैं। अब इमरजेंसी सेवाएं शुरू करने व आठ बेड के इमरजेंसी आइसीयू में वेंटीलेटर एवं अत्याधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर के प्राचार्य प्रो. आरबी कमल ने बताया कि जेके कैंसर संस्थान में मरीजों की दिक्कतों को लेकर इमरजेंसी सेवाएं नहीं चलाने पर नोटिस दिया है। साथ ही शासन को आठ बेड का इमरजेंसी आइसीयू बनाने का प्रस्ताव भेजा है। इससे मरीजों को त्वरित इलाज मुहैया हो सकेगा।
Published on:
10 Nov 2020 05:02 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
