
प्रधानमंत्री की यात्रा के पूर्व एक बार फिर शुक्रवार को माहौल बिगाड़ने का किया गया प्रयास, छह गिरफ्तार
प्रधानमंत्री आज कानपुर आ रहे हैं। यहां से जालौन के उरई में होने वाले बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके कानपुर आगमन के पहले एक बार फिर बीते 3 जून की तरह माहौल बिगाड़ने का काम किया गया। शुक्रवार की देर रात बाइक सवार कुछ युवकों द्वारा उन्मादी नारे लगाते हुए हिंदू युवकों पर हमला बोल दिया गया। अचानक हुए हमले मौके पर अफरा-तफरी मच गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर भीड़ भी पहुंच गई। यह देख हमलावर मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर, डीएम सहित अन्य अधिकारीगण पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर कंपनी की पीएसी लगा दी गई है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 16 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। जबकि आधा दर्जन को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
घटना बिल्हौर थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप नगर की है। जहां शुक्रवार की रात थाना क्षेत्र के पंतनगर निवासी प्रथम कुमार, राहुल पुत्र गण मोहन सिंह, पार्वती पत्नी मोहन सिंह घूमने निकले थे। जहां उन्होंने आलू के फिंगर भी खाएं। पैदल ही घर लौट रहे थे कि पीछे से 5 बाइक पर उन्मादी नारे लगाते युवक आए और उन्होंने राहुल और प्रथम को घेर कर मारने पीटने लगे। सभी उन्मादी युवकों के हाथों में चाकू, लाठी, डंडा, राड, तमंचा पकड़े थे। अचानक हुए हमले से दोनों को गंभीर चोट आई। चीख-पुकार सुनकर सुनकर पास खड़े लोग दौड़े। यह देख हमलावर भाग निकले। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इधर घायलों को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए एलएलआर हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।
यह भी पढ़ें
अधिकारियों ने बताया
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए मंडलायुक्त राजशेखर, पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा, जिलाधकारी विशाखा जी अस्पताल पहुंचकर घायलों से बातचीत की। इसी बीच एक अन्य घायल भी सामने आया। जिसने अपना नाम संदीप पुत्र रामसिंह बताया। उसे भी उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में एडीजी भानु भास्कर ने बताया कि मौके पर अधिकारियों को भेजा गया है। एक कंपनी पीएससी व क्यूआरटी भी तैनात की गई है। घटना को लेकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच की जा रही है। अन्य की भी शीघ्र ही गिरफ्तारी होगी।
Published on:
16 Jul 2022 08:26 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
