घटना कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली के तिशती गांव की है, जहां 6 महीने पहले नज़दीक के गांव कुर्सीखेड़ा की रहने वाली कोमल की शादी कुलदीप से हुई थी। अभी कुछ ही माह गुजरे थे और आज कोमल की लाश ससुराल में संदिग्ध परिस्तिथियों में मिली। जिसके बाद नवविवाहिता मृतक कोमल के परिजन ससुराल पहुंचे और कोमल की लाश देख सन्न रह गए। इसके बाद बेटी का शव देख बौखलाए परिजनों ने हंगामा काटते हुये आरोप लगाया कि कोमल को ज़हर खिलाकर उसकी हत्या की गई है।