2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चौकी से चंद कदम दूरी पर चल रहा था नकली नोटों का कारोबार, पुलिस ने धर दबोचा

पुलिस चौकी के सामने लम्बे अरसे से नकली नोटों का गोरखधंधा चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी।

2 min read
Google source verification
Fake Notes

Fake Notes

कानपुर देहात. इधर सरकार प्रदेश में बेहतर कानून व्यवस्था बनाने के दावे जनता के सामने कर रही है तो उधर प्रदेश की पुलिस व्यवस्था सूबे के मुखिया के अरमानों को खोखला करने से बाज नहीं आ रही है। रसूलाबाद के कहिंजरी में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां पुलिस चौकी के सामने लम्बे अरसे से नकली नोटों का कारोबार चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं थी। सुनने में आपको थोड़ा अटपटा लग रहा होगा, लेकिन वास्तविकता यही है। जब इस मामले का खुलासा जिले की स्वाट टीम ने छापेमारी करने के बाद किया तो लोगों के होश फाख्ता हो गये। इसके बाद क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। मौके से स्वॉट टीम ने करीब 12 लाख 39 हडार 5 सौ के नकली नोटों के साथ तीन युवकों अश्वनी कुमार, जयप्रताप सिंह गौर व राजकुमार तिवारी को धर दबोचा है।

छापेमारी के बाद बरामद की ये सामग्री

स्वाट टीम प्रभारी संतोष आर्य ने अनूप कुमार, अरुण चौधरी, राहुल, संजय सिंह, रविंद्र सिंह, मोहित तिवारी व चालक धन्ना सिंह आदि टीम के साथ रसूलाबाद थाना क्षेत्र के कहिजरी चौकी के सामने से संचालित एक जनसेवा केन्द्र में हो रहे नकली नोटों के कारोबार पर छापेमारीकी। जहाँ स्वाट टीम ने इनके पास से 12 लाख 39 हजार 5 सौ के नकली नोट बरामद किया। जिसमें 2 हजार के 600 नकली नोट और 5 सौ के 79 नकली नोट बरामद किये। साथ ही 2 लैपटॉप, 2 ऐडाप्टर, 1 पावर केबिल, 1 प्रिन्टर, 3 मोबाइल सहित नकली नोट छापने के अन्य उपकरणों को बरामद किया। कहिजरी चैकी के सामने जनसेवा केन्द्र मे चल रहे नकली नोटो के कारोबार से एक बार फिर पुलिस कार्यशैली सवालों के घेरे में आकर खड़ी हो गयी हैं।

युवकों के अनुसार वे काफी समय से यह कारोबार कर रहे थे। लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक न थी, जो कहीं न कहीं चौकी पुलिस को सवालों के घेरे में लाकर खड़ा करती है। पुलिस आलाधिकारियों ने स्वाट टीम की इस कार्यवाही को बड़ी कार्यवाही बताते हुए स्वाट टीम की सराहना की हैं। और उनके लिए ईनाम घोषित भी किया है। साथ ही कहिजरी चौकी के सामने लम्बे अरसे से जनसेवा केन्द्र में चल रहे इस नकली नोटों के गोरखधंधे की चौकी पुलिस को जानकारी न होने की बात को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिये हैं।

Story Loader