कैंट थानाक्षेत्र का मामला, वज्र पर चाभी लगाकर चाय-नाश्ता करने लगे पुलिसकर्मी, फिर चल पड़ा वाहन, तीन लोग घायल।
कानपुर। कैंट थानाक्षेत्र के नौराना चैराहे के पास पुलिसकर्मियों ने 207 वज्र वाहन को खड़ा कर चाय-नाश्ता करने लगे। इसी दौरान बिना ड्राइवर के वाहन सड़क पर दौड़ने लगा और दो गुमटियों को तोड़ते हुए एक रेस्टारेंट के अंदर घुस गया। जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन ने पुलिसकर्मी भागे और वज्र को लेकर भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा सीसीटीवी कैमरे के फुटेज लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
क्या है पूरा मामला
ड्राइवर और पुलिसकर्मियों ने वज्र 207 को चैराहे के पास खड़ा कर चाय-नाश्ता करने लगे। अचानक वज्र वाहन बिना ड्राइवर के चलने लगा और गुमटी व दो बाइकों में टक्कर मार कर रेस्टोरेंट में घुस गया। इस दौरान तीन लोग घायल हो गए वहीं रेस्टोरेंट का अगला हिस्सा टूट गया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर चली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक वाहन में चाभी लगाकर छोड़ आया था और इसी के चलते वह स्टार्ट हो गया और चलने लगा।
घायलों को छोड़कर भागी पुलिस
व्ज्र वज्र से घायलों को पुलिसकर्मियों ने अस्पताल में भर्ती कराने के बजाए उन्हें मौके पर छोड़कर वाहन को लेकर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने रोकने का प्रयास किया तो खाकी का रौब दिखाते हुए उन्हें भगा दिया। पुलिसकर्मियों के जाने के बाद कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया। इस बीच पूरे मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
जांच के बाद कार्रवाई
रेस्टोरेंट संचालक ने बताया कि वज्र के कारण हमारा लाखों का नुकसान हुआ है। वज्र ने रेस्टारेंट को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया। रेस्टोरेंट संचालक ने पुलिस को तहरीर दी है। वहीं घायलों ने बताया कि अचानक वज्र के आने से संभलने का मौका नहीं मिला। गलीमत रही कि अंदर आने के बाद वह बंद हो गया। नही ंतो कईयों की जान भी जा सकती है। मामले पर एसपी ईस्ट राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।