
Symbolic Photo of Swashtya mela in Praygarj
कानपुर. कोरोना महामारी (Corona Epidemic) के बीच गणेश शंकर विद्यार्थी, मेडिकल कॉलेज, कानपुर की प्रिंसिंपल प्रो. आरती लालचंदानी (Pro. Aarti Lalchandani) का तबादला कर दिया गया है। क्योंकि कोरोना के समय में तब्लीगी जमात (Tablighi Jamaat) पर टिप्पणी को लेकर वह बेहद चर्चा में रहीं थीं। प्रो. आरती लालचंदानी को अब लखनऊ में महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा (Medical Education), कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। इससे पहले भी उनको झांसी मेडिकल कॉलेज ((Jhansi Medical College) ) भेजे जाने की चर्चा थी, लेकिन बाद में उस पर किसी कारणवश रोक लग गई।
अब डॉ.आरबी कमल को कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी, मेडिकल कॉलेज (Kanpur Medical College) का कार्यवाहक प्राचार्य बनाया गया है। बुधवार देर रात करीब एक बजे के बाद आदेश जारी होने पर जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी ने एसीएम जयेंद्र और सीओ स्वरूप नगर को भेज कर चार्ज हैंड ओवर करवाया। इसके बाद गुरुवार तड़के चार बजे तक यहां कार्यभार ग्रहण करने की प्रक्रिया चली। तब्लीगी जमात पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला पुराना वीडियो वायरल होने पर प्रिसिंपल प्रोफेसर आरती चर्चा में आईं थीं। उसके बाद विभिन्न राजनैतिक और सामाजिक संगठन उनके विरोध में उतर आए थे। यह लोग राज्यपाल (Governor) और मुख्यमंत्री से उन्हेंं पद से हटाने की मांग कर रहे थे।
शासन ने तलब की थी रिपोर्ट
वीडियो वायरल को लेकर चौतरफा दबाव बढ़ने पर मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने शासन से रिपोर्ट तलब की थी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे ने जिलाधिकारी डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी से रिपोर्ट मांगी थी। इस पर डीएम ने एडीएम सिटी एवं एसपी क्राइम को जांच सौंपते हुए प्रकरण की रिपोर्ट देने के आदेश दिए थे। बीते सप्ताह बुधवार को डीएम ने शासन को जांच रिपोर्ट भेज दी थी। इसके बाद सुबह ही प्राचार्य का झांसी मेडिकल कॉलेज (Jhansi Medical College) तबादला होने की अफवाह उड़ गई थी। हालांकि बाद में प्राचार्य प्रो. आरती लालचंदानी ने इस अफवाह को गलत बताया था।
Published on:
11 Jun 2020 01:09 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
