4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

88 साल पुराने कांग्रेस के घर में लगी प्रियंका की फोटो

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रियंका को राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने पर कांग्रेस के कार्यालय तिलकहॉल में मनाई गई दिवाली, कांग्रेसियों ने एक-दूसरे को मिटाई खिला राहुल गांधी को पीएम बनाने का लिया संकल्प।  

Google source verification

कानपुर। अपने वजूद को बचाने के लिए कांग्रेस 28 साल से यूपी में संघर्ष कर रही है। पार्टी के उदय में कानपुर का अहम योगदान रहा है। खुद महात्मा गांधी ने 88 साल पहले शहर आकर कांग्रेस की नींव मेस्टनरोड स्थित तिलकहॉल में रखी थी । लेकिन 1989 के बाद जो पतन की कहानी कांग्रेस की शुरु हुई वह 2017 आते – आते यूपी में महज दो सीटों में सिमट गई। पर तीन राज्यों में मिली जीत और प्रियंका वाड्रा गांधी के महासचिव बनाए जाने के बाद कांग्रेस का ’पावर हाउस’ तिलकहॉल गदगद है। दफ्तर के अंदर अब अन्य कांग्रेसी नेताओं के साथ प्रियंका की बड़ी से तस्वीर लगा दी गई है।

महात्मा गांधी ने किया था उदघाटन
कांग्रेस का कार्यालय मेस्टन रोड स्थित तिलक हाल है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने ने बताया कि कांग्रेस का दफ्तर तिलकहॉल में 500 गज में जमीन पर बना है । 1931 में जवाहर लाल नेहरू ने कार्यालय का शिलान्यास किया था। 1934 में महात्मा गांधी ने उद्घाटन किया। 8 साल के बाद 1942 में अंग्रेजों ने तिलकहॉल को कांग्रेस से छीन कर सरकारी गोदाम बना दिया था। आजादी के बाद से ये कांग्रेस का पॉवर हाउस बना। यहां पर कांग्रेस के सभी बड़े नेता आते और चुनाव के दौरान जीत की जमीन तैयार करते थे। लेकिन 1989 में मुलायम सिंह और मायावती के यूपी में आने के बाद कांग्रेस की जमीन पूरी तरह से खिसक गई। विधानसभा 2017 में मात्र एक विधायक कांग्रेस का यहां से जीत सका।

सब पर कांग्रेस पड़ेगी भारी
कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव से ठीक पहले अपना तुरुप का इक्का चल दिया है। लम्बे इन्तजार के बाद राहुल गांधी की बहन प्रियंका वाड्रा गांधी सक्रिय राजनीति में उतरने जा रही हैं। कांग्रेस पार्टी ने उन्हें महासचिव बनाने के एलान के साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौपी है। आपको बता दें कि पिछले काफी लम्बे समय से कांग्रेस कार्यकर्ता मांग कर रहे थे कि प्रियंका वाड्रा को राजनीति में आना चाहिए। कांग्रेस कार्यकर्ताओ की मांग को देखते हुए जिसे अब पूरा किया गया है। प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने के बाद कानपुर के कांग्रेसी खासे गदगद हैं। पूर्व सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल कहते हैं कि प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने से पार्टी यूपी में ताकत के साथ चुनाव में उतरने जा रही है। यहां सभी पर पंजा भारी पड़गा।

ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न
प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी का महासचिव घोषित किये जाने के बाद कानपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है । कांग्रेसी कार्यकर्ता ढोल नगाड़ां की थाप पर झूमकर जश्न मनाया और आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर लोगों का मुंह भी मीठा कराया। नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री का कहना है की इससे कांग्रेस पार्टी को काफी लाभ मिलेगा। कहा, प्रियंका के आने के बाद अब पार्टी यूपी में अकेले पूरी ताकत के साथ चुनाव के मैदान में उतरने जा रही है। कांग्रेस पहले से ही मजबूत थी, पर अब प्रियंका के आने के बाद कहा जा प्रदेश में कांग्रेस 50 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने जा रही है।

भाजपा का सूफड़ा होगा साफ
पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी के आने के बाद भाजपा का यूपी में पूरी तरह से सूफड़ा साफ हो जाएगा। पूरी पार्टी जोश मे आ गई है। राहुल गांधी के मास्टर स्ट्रोस से भाजपा की नींद उड़ी हुई है तो कांग्रेस 2019 जीतने के लिए कमर कस चुकी है। पसीसी के सचिव कृपेश त्रिपाठी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सभी को करारा जवाब देगी। पूरी पार्टी जोश से ताकत के साथ सक्रिय हो गई है। आने वाले लोकसभा चुनाव में जीतना ही कांग्रेस का लक्ष्य है।