1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा विधायक व उसके साथियों की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए क्यों की गई कार्रवाई

Mla Irfan Solanki: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी व उनके साथियों के खिलाफ पुलिस ने संपत्ति सीज की कार्रवाई शुरू कर दी है।शुक्रवार को पुलिस ने लगभग 20 से 22 करोड की संपत्ति सीज किया है।  

2 min read
Google source verification
सपा विधायक व उसके साथियों की 22 करोड़ की संपत्ति जब्त, जानिए क्यों की गई कार्रवाई

Mla Irfan Solanki: कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी व उनके साथियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्रवाई पुलिस ने शुरू कर दी है। शुक्रवार देर शाम इरफान सोलंकी के साथी सौकत अली के जाजमऊ स्थित हिलाल कंपाउंड को पुलिस ने सील कर दिया।जिसकी कीमत लगभग 20 से 22 करोड़ की बताई जा रही है।वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से कंपाउंड में फ्लैट खरीद चुके लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रहे हैं।

डुगडुगी पिटवाकर की गई सीलिंग की कार्रवाई

कानपुर पुलिस जाजमऊ स्थित हिलाल कंपाउंड भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। सीलिंग की कार्रवाई करने से पहले पुलिस ने डुगडुगी पिटवाकर अनाउंसमेंट करवाया। इसके बाद अधिकारियों ने अपार्टमेंट पर ताला लगाकर सील किया। इस दौरान फ्लाइट में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस की कारवाई पर आपत्ति जताई। फ्लैट में रहने वाले व्यक्ति ने कहा कि दोषी कोई और है और सजा हम सबको मिल रही है।

150 करोड़ की हैं बेनामी संपत्तियां

कानपुर पुलिस सूत्रों की माने तो इरफान व उनके सहयोगियों की अब तक करीब 150 करोड़ की बेनामी संपत्तियों को आंका जा चुका है। अफसरों से इस कार्रवाई को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग टीमें बना दी गईं हैं।

इरफान सोलंकी पर दर्ज हैं आठ मुकदमे

जाजमऊ की डिफेंस कालोनी निवासी नजीर फातिमा ने 7 नवंबर को विधायक इरफान सोलंकी व उसके भाई रिजवान सोलंकी के ऊपर मुकदमा दर्ज करवाया था।पुलिस ने एक महीने के भीतर इरफान के खिलाफ एक के बाद एक गैंगस्टर एक्ट समेत आठ मुकदमे दर्ज किए थे।इसमें दो में चार्जशीट दाखिल हो गई है।6 मामलों में चार्जशीट अंतिम पड़ाव में है।पुलिस 10 फरवरी तक उन मामलों में भी चार्जशीट दाखिल कर देगी।

इरफान के सहयोगी की संपत्ति की गई सील

रंजीत कुमार,एसीपी कानपुर ने बताया कि जाजमऊ थाना अंतर्गत एक गैंग इरफान सोलंकी हैं।इन्हीं के गैंग के सदस्य सौकत अली है।जिनकी 3 प्रॉपर्टी जाजमऊ में है। 2 में 27 फ्लैट हैं और 1 निर्माणाधीन है।इसकी कीमत करीब 20 से 22 करोड़ है।जिसे कुर्क/सील कर लिया गया है।

Story Loader