कानपुर

राजू श्रीवास्तव का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले अभी तक विदेशी मां थी अब तीन मौसी भी आ गई

- वेब सीरीज, फिल्म सिटी, विदेश से ट्वीट करने वाली 3 महिलाओं पर किए गए सवाल का दिया जवाब

2 min read
Feb 06, 2021
Patrika

कानपूर. कुछ विदेशी ताकतें देश की एकता को विभाजित करने का प्रयास कर रही हैं। जो पूरा नहीं होगा। कांग्रेसी लोगों की अभी तक विदेशी मां थी अब तीन मौसी भी मिल गई। हास्य कलाकार व उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन राजू श्रीवास्तव ने अपने कानपुर दौरे के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी के पहले किसानों पर ट्वीट करने वाली अमेरिकी स्टार रिहाना, क्रेटा, मियां खलीफा का ट्वीट बताने के लिए काफी है कि यह कोई बड़ी साजिश है। इसकी जांच होनी चाहिए। यह थ्री इडियट है। पत्रकार वार्ता के दौरान नगर आयुक्त प्रमिला पांडे भी मौजूद थी।

ट्वीट करने वाली तीन महिलाएं 3इडियट

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजू श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ विदेशी ताकतें हमें विभाजित करना चाहती हैं। सफल नहीं होंगी। 3 महिलाओं को 3 इडियट नाम देते हुए उन्होंने कहा कि 3 इडियट हमें तोड़ नहीं पाएंगे और न ही अलग कर पाएंगी। भारत सरकार किसानों की समस्याओं को समाधान करने में सक्षम है। इसमें किसी बाहरी व्यक्ति को दखल देने की आवश्यकता नहीं है। तीनों महिलाओं के नाम आज तक हमने नहीं सुना। हो सकता है अंग्रेजी कल्चर के लोगों में मशहूर हो।

मिया खलीफा पर किया कटाक्ष

मियां खलीफा के विषय में उन्होंने कहा कि इनके नाम ही हास्यास्पद है। वह मर्द नहीं एक महिला है। एक तो मियां ऊपर से खलीफा। तू खलीफा गिरी यहां नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के मंत्री किसानों की समस्याओं के समाधान में लगे हैं। कुछ विपक्षी पार्टियों किसानों को बरगला रही है। एक सवाल के जवाब में राजू श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार किसानों की जायज मांगों को मान रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसानों के आंदोलन में विदेशी फंडिंग भी हो रही है इसकी जांच आवश्यक है। क्योंकि 26 जनवरी के पहले के ट्वीट सामने आ रहे हैं।

मुंबई फिल्म सिटी बोले

फिल्म सिटी के विषय में उन्होंने कहा कि शिवसेना वहां असुरक्षित महसूस कर रही है। फिल्म सिटी मुंबई से हम उठाकर यहां नहीं ला रहे हैं। यहां पर एक नई फिल्म सिटी बन रही है। इस मौके पर उन्होंने एम्स का भी उदाहरण दिया बोले पहले दिल्ली में था, अब गोरखपुर में भी है, रायबरेली में भी है। तो क्या दिल्ली वाले कहेंगे कि हमारा एम्स लेकर चले गए। यह सुविधा का विस्तार है। अब निर्माता निदेशक फिल्म सिटी के विषय में तय करेंगे कि वह वह कहां काम करेंगे। वेब सीरीज पर भी उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है वेब सीरीज के माध्यम से समाज में गंदगी फैलाई जा रही है। इस पर रोकथाम जरूरी है। अपने अभी सेंसर बने जो वेब सीरीज पर नियंत्रण कर सके।

Published on:
06 Feb 2021 09:14 am
Also Read
View All

अगली खबर