
डेंगू के नाम पर नर्सिंग होम में लूट, सात के खिलाफ कार्रवाई
पत्रिका ब्रेकिंग
कानपुर. कानपुर के अस्पताल में डेंगू के नाम पर घपले किए जा रहे हैं। यहां के छह नर्सिंग होम में गड़बड़ियां पाई गई हैं। सभी को सील करने के निर्देश दिए गए हैं। एसीएमओ डॉ. एसके सिंह और वरिष्ठ सहायक एसके कटियार को भी तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। बिधनू क्षेत्र में डेंगू फैलने की खबर पर सीएमओ स्थिति देखने पहुंचे थे। साथ ही सेन पश्चिम पारा के गया प्रसाद ने पत्नी यशोदा (55) की मौत होने पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक को शिकायती पत्र भी दिया था। पत्र में बताया गया है कि मरीज को एक नवंबर को नर्सिंग होम में भर्ती किया गया था। सीएमओ ने जब मंदाकिनी नर्सिंग होम में जाकर अभिलेख चेक किए तो लामा लिखा मिला। इस पर सीएमओ ने एफआईआर के आदेश दिए। कानपुर में अन्य कई नर्सिंग होम हैं जहां इस तरह की लापरवाही की बात सामने आई है। नर्सिंग होम डेंगू के नाम पर मरीजों से 60-70 हजार रुपये वसूले जा रहा हैं। साथ ही इन मरीजों की सूचना सीएमओ कार्यालय को नहीं दी जा रही थी। सीएमओ ने इन सभी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
Updated on:
7 Nov 2020, 11:58 AM IST
Published on:
7 Nov 2020, 11:58 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.