5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिवाल्वर को सुरक्षित रखने वाला होलस्टर जल्द मिलेगा बाजार में

आठ हजार रुपए तय की गई इसकी कीमतइसी माह दिल्ली में होगा इसका प्रदर्शन

2 min read
Google source verification
smart holstar

रिवाल्वर को सुरक्षित रखने वाला होलस्टर जल्द मिलेगा बाजार में

कानपुर। अपनी रिवाल्वर को सुरक्षित रखने की ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं। देश का पहला स्मार्ट होलस्टर इसी माह लांच हो जाएगा। जल्द ही यह होलस्टर खुले बाजार में भी बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। दिल्ली के प्रगति मैदान में लगने वाली प्रदर्शनी में आप इसकी झलक भी देख सकते हैं।

आठ हजार रुपए कीमत
यह स्मार्ट होलस्टर अपने आप में अनूठा है। मात्र आठ हजार रुपए कीमत वाला यह होलस्टर आपकी रिवाल्वर को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगा। इस होलस्टर में एक बार रिवाल्वर जाने के बाद उसे उसका मालिक ही बाहर निकाल सकेगा। चोरी हो जाने की स्थिति में भी रिवाल्वर का इस्तेमाल कोई दूसरा नहीं कर पाएगा।

फिंगरपिं्रट पहचानकर खुलेगा
इस होलस्टर में लाइसेंसधारक के अलावा एक अतिरिक्त व्यक्ति के फिंगरप्रिंट को कोड के रूप में फीड कर दिया जाएगा। जिसके बाद इन्हीं दो लोगों के फिंगरप्रिंट पहचान कर ही होलस्टर से रिवाल्वर बाहर निकल सकेगी। तीसरा कोई भी व्यक्ति रिवाल्वर को नहीं निकाल सकेगा।

ये खासियत भी
होलस्टर में लीथियम बैट्री के साथ रीचार्ज सिस्टम हैं। एक बार रीचार्ज में छह हजार क्लिक किए जा सकेंगे। एम्युनिशन इंवेंट्री मैनेजमेंट सिस्टम और स्मार्ट ग्रिप के जरिए एक-एक गोली का न सिर्फ डाटाबेस ऑटोमेटिक तैयार होगा, बल्कि ये भी पता चल जाएगा कि गोली किस रिवाल्वर से कितने बजे और कहां चलाई गई।

कानपुर की देन
देश का पहला स्मार्ट होलस्टर कानपुर के गौरव और सौरभ पिलानिया ने फील्ड गन फैक्ट्री के साथ किया है। हालांकि पिस्टल के लिए अमेरिका, इजरायल जैसे देशों में ऐसे होलस्टर बनाए गए हैं, लेकिन रिवॉल्वर के लिए विश्व में पहला निर्माण कानपुर में किया गया है।

इंसास के लिए भी बनेगा होलस्टर
अगस्त में खतरनाक इंसास राइफलों के लिए भी होलस्टर तैयार हो जाएगा। यूपी सहित कई राज्यों की पुलिस ने इसकी मांग की है। इंसास राइफलों के अनाधिकृत प्रयोग से पुलिस विभाग भी खासा परेशान है। इसी कारण इसकी मांग बढ़ी है।