
पत्रकारिता की आड़ में होता था गंदा काम, दो युवतियों सहित छह दबोचे गए
कानपुर। देह व्यापार जैसा घिनौना काम करने वालों ने पत्रकारिता जैसे सामाजिक कार्य को भी बदनाम कर दिया। जिन पर सच का खुलासा करने की जिम्मेदारी होती है, उनके नाम को बदनाम कर कई झूठ बोले गए और सच को सामने आने से रोका गया। बर्रा पुलिस ने पत्रकारिता की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले एक रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से आगरा की दो युवतियों, संचालक समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
आठ महीने से चला रहे थे कारोबार
कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र के मेहरबान सिंह पुरवा में कुछ लोगों ने खुद को पत्रकारिता के पेश से जुड़ा हुआ बताया और एक मकान को किराए पर लिया। यहां पर संचालक नौबस्ता नई बस्ती निवासी मंगल प्रसाद पासवान, बर्रा आठ निवासी विमलेश तिवारी, दादा नगर साइट नंबर पांच निवासी मुन्ना सिंह व नौबस्ता हंसपुरम आवास विकास निवासी नीरेंद्र सिंह बतौर पत्रकार एक न्यूज पोर्टल की आड़ में पिछले आठ माह से सेक्स रैकेट चला रहे थे।
दलाल के जरिए खुली पोल
इस मामले का ख्ुालासा तब हुआ जब एक ट्विटर यूजर ने दलाल से व्हाट्सऐप पर बातचीत के स्क्रीन शॉट में लड़कियों की फोटो व उनके रेट तक पुलिस अधिकारियों को टैग करके ट्वीट किया। अफसरों के निर्देश के बाद बर्रा पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने छापा मारकर कथित पत्रकारों के साथ आगरा की युवतियों को भी गिरफ्तार किया। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को रैकेट के संचालक के पास से एक पेन ड्राइव मिली है। इसमें पुलिस को 2932 वॉयस रिकार्डिंग मिली हैं। इसमें बर्रा थाना इंस्पेक्टर सतीश कुमार से एक खबर को लेकर विमलेश कुमार से बातचीत की रिकॉर्डिंग भी शामिल है।
रिपोर्टिंग के नाम पर करते थे दलाली
पुलिस ने बताय कि मुख्य आरोपी मंगल ने अरुण कुमार से न्यूज पोर्टल के ऑफिस का संचालन करने के नाम पर उनका मकान किराये पर लिया था। जिसमें उनके साथी विमलेश, मुन्ना सिंह व नीरेंद्र सिंह खबर तलाशने की आड़ में ग्राहक खोजते थे। इसके एवज उन्हें कमीशन दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामग्री व पांच प्रेस आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं।
चौकी से ४०० मीटर पर होता था धंधा
चौंकाने वाली बात है कि जिस जगह पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था, उससे केवल 400 मीटर की दूरी पर मेहरवान सिंह पुरवा चौकी है। इसके बाद भी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। यह अपने आप में बड़ा सवाल है। ट्वीट करने वाले शख्स ने भी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
Published on:
13 Jan 2020 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
