
मैनपुरी लोक सभा उपचुनाव के बाद प्रसपा का समाजवादी पार्टी में विलय हो गया। इसके बाद से सपा नेता शिवपाल यादव के सुर बदले हुए नजर आ रहे हैं। सपा नेता लगातार योगी सरकार पर हल्ला बोलते नजर आते हैं। शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में वह शामिल हुए।
कानपुर के बिधनू की सेन पश्चिम पारा ग्राम पंचायत की प्रधान और मंगलामुखी किन्नर समाज की राष्ट्रीय महासचिव लालमन काजल किरन के जन्मदिन और गृह प्रवेश के अवसर पर शिवपाल यादव पहुंचे थे। जहां उन्होंने योगी सरकार को निकाय चुनावों में OBC आरक्षण और कानून व्यवस्था को लेकर घेरा।
विपक्ष पर लगया अवहेलना का आरोप
शिवपाल यादव ने वहां योगी सरकार पर विपक्ष की अवहेलना का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश में हमारी भी सरकार रही है। हमारी सरकार के दौरान हमने विपक्ष की हर बात सुनी है। उनका सम्मान किया। अभी की सरकार ऐसा कुछ नहीं कर रही है। ऊपर से सरकार विपक्ष के नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर जनप्रतिनिधियों को परेशान कर रही है।"
भ्रष्टाचार का लगाया आरोप
शिवपाल यादव ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा, "यह सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार है। प्रदेश अधिकारियों के भरोसे चल रहा है। सरकार की नीतियां समाज को पीछे ले जा रही है। इस साल का आज अंतिम दिन है। इसके बाद समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे और सरकार नीतियों के खिलाफ संघर्ष करेंगे।”
“इस सरकार ने प्रदेश में पिछड़ों का हक छीनते हुए OBC के आरक्षण को समाप्त कर दिया है। हम आरक्षण को बचाने के लिए सड़कों पर संघर्ष करेंगे। समाजवादी पार्टी का संघर्ष सरकार को हटाने के साथ ही खत्म होगी। प्रदेश में कानून व्यवस्था का राज समाप्त हो गया है। इस शासन में खुली लूट चल रही है। सरकार ने पूरा प्रदेश अधिकारियों के भरोसे छोड़ दिया है।"
Updated on:
31 Dec 2022 07:29 pm
Published on:
31 Dec 2022 07:28 pm

बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
