2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल्द कानपुर-लखनऊ का सफर होगा मात्र 40 मिनट का

आने वाले दिनों में कानपुर से लखनऊ का रास्‍ता महज 40 मिनट में तय किया जा सकेगा. जी हां, क्‍योंकि लखनऊ कानपुर के बीच फोरलेन हाईवे एनएच25 को 8 लेन करने की योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है.

2 min read
Google source verification
Kanpur

जल्द कानपुर-लखनऊ का सफर होगा मात्र 40 मिनट का

कानपुर। आने वाले दिनों में कानपुर से लखनऊ का रास्‍ता महज 40 मिनट में तय किया जा सकेगा. जी हां, क्‍योंकि लखनऊ कानपुर के बीच फोरलेन हाईवे एनएच25 को 8 लेन करने की योजना को फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है. केंद्रीय भूतल राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना को हाईवे को चौड़ा करने की जानकारी दी है. लेकिन योजना का भविष्‍य एनएचएआई की फिजिबिलिटी रिपोर्ट पर निर्भर करेगा.

काम किया गया शुरू
राजमार्ग मंत्रालय ने हाईवे को फिर से 8 लेन करने की ठंडे बस्‍ते में पड़ी योजना पर काम शुरू कर दिया है. 13 अगस्‍त को केंद्रीय मंत्री बैठक कर योजना पर चर्चा करेंगे. चार साल पहले मंत्रालय ने एनएचएआई को सर्वे कर प्राथमिक रिपोर्ट मांगी थी, जिसमें एनएचएआई ने हाईवे को 8 लेन करने में दोनों किनारों पर हुए निर्माणों को सबसे बड़ा रोड़ा माना था. कारण है कि क्‍योंकि 8 लेन में एक तरफ़ 7 मीटर सड़क को चौड़ा किया जाएगा. उसके बाद सर्विस लेन को भी बनाया जाएगा. ऐसे में दोनों ओर बीस मीटर जगह की जरूरत है.

रिपोर्ट में बताए गए आसार
रिपोर्ट में बदरका मोड़, उन्‍नाव, बंथरा, नवाबगंज और बनी में जगह कम मिलने के आसार बताए गए. हाई-वे के 8 लेन के होने के बाद जाजमऊ गंगा पुल से लखनऊ की दूरी सिर्फ 45 मिनट में पूरी की जा सकेगी. एनएचएआई के प्रोजेक्‍ट डायरेक्‍टर पी शिवशंकर ने कहा कि अभी हाई-वे को 8 लेन करने के बारे में फिजिबिलिटी रिपोर्ट बनाने के कोई निर्देश नहीं मिले हैं.

ऐसा कहना है औद्योगिक विकास मंत्री का
इस बारे में उत्‍तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कहते हैं कि हाई-वे को 8 लेन करने की जानकारी राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने दी है. 13 अगस्‍त को जिम्‍मेदारों के साथ बैठक कर इसे अंतिम रूप दिया जाएगा.

6 लेन का सर्वे हुआ पूरा
एनएचएआई ने कानपुर-लखनऊ के बीच एक्‍सप्रेस-वे की डीपीआर (डीटेल प्रोजेक्‍ट रिपोर्ट) बनाने के सर्वे का काम पूरा कर लिया है. एक्‍सप्रेस-वे मौजूदा एनएच 25 फोरलेन से 8.5 किमी दूर से समानांतर बनेगा. इस निर्माण पर करीब 8 हजार करोड़ रुपये के खर्च होने का अनुमान लगाया गया है. अक्‍टूबर से डीपीआर एनएचएआई राजमार्ग मंत्रालय को सौंपेगा. एनएचएआई ने डीपीआर बनाने के लिए उन्‍नाव के 60 और लखनऊ के 18 गांवों की जमीन को अधिग्रहित करने की योजना बनाई है. कानपुर-जाजमऊ गंगापुल के बाद आजाद मार्ग चौराहे से बनी तक ग्रीनफील्‍ड 66 किमी की होगी.