10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा MLA इरफान सोलंकी केस: पूरक चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी, PRO सहित 8 करीबियों की तलाश

सपा MLA इरफान सोलंकी मामलाः ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने फरार हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार करने के निर्देश दे दिए हैं। पुलिस अदालत से 'एनबीडब्ल्यू' लेकर कार्रवाई करेंगी।    

2 min read
Google source verification
सपा MLA इरफान सोलंकी केस: पूरक चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी, PRO सहित 8 करीबियों की तलाश

सपा MLA इरफान सोलंकी केस: पूरक चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी, PRO सहित 8 करीबियों की तलाश

सपा विधायक इरफान सोलंकी से नजदीकी रखने वालों के खिलाफ ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किया है। जिसमें विधायक के पीआरओ सहित 9 लोगों के नाम हैं। जिनके खिलाफ गवाहों ने बयान दिया था। इनमें एजाज उर्फ अज्जन बिल्डर को बीते रविवार को पुलिस ने तिलक नगर स्थित आवास से गिरफ्तार कर चुकी है। जेसीपी के आदेश के बाद अब अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

फरार आरोपियों में अनूप यादव उर्फ बटु निवासी ग्वालटोली एजाज उर्फ सबलू निवासी चमनगंज, विधायक का पीआरओ शकील चिकना निवासी बेगमगंज, पूर्व सभासद मुर्सलीन उर्फ भोलू निवासी कर्नलगंज, महबूब आलम निवासी परम पुरवा जूही शामिल है। जिनके खिलाफ पुलिस अदालत से एनबीडब्ल्यू लेगी। पुलिस के अनुसार सभी के खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में हिस्ट्रीशीटर है।

नजीब फातिमा के घर हुई आगजनी की घटना को लेकर पुलिस कर रही कार्रवाई

नजीर फातिमा निवासी जाजमऊ के घर पर 7 नवंबर की रात आगजनी की गई थी। गोवा और प्रत्यक्षदर्शियों की बयानों के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। जिसमें सपा विधायक इरफान सोलंकी और उसके पीआरओ सहित अन्य करीबियों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

जेसीपी ने कहा पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी

इनमें पुलिस इरफान सोलंकी, उसके भाई रिजवान सोलंकी, हिस्ट्रीशीटर शौकत अली, मोहम्मद शरीफ और इजराइल आटे वाला को पहले ही जेल भेज चुकी है। सपा नेत्री नूरी शौकत को भी गिरफ्तार किया गया था। जिसे अब जमानत मिल चुकी है। नूरी शौकत को जमानत मिलने के बाद पुलिस फूंक कर कदम रख रही है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश ने बताया कि इरफान सोलंकी से जुड़े मामले को लेकर अब पूरक चार्जशीट दाखिल की जाएगी।

यह भी पढ़ें: तस्वीरों में उन्नाव सड़क हादसा: एक घंटे तक सड़क पर तड़प रहे थे लोग, लोग चिल्लाते रहे, एंबुलेंस कहां है?

सपा विधायक के खिलाफ कुल 8 मुकदमे 2 में चार्जशीट दाखिल, 6 अन्य की तैयारी

सपा नेत्री नूरी शौकत को जमानत मिलने के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इरफान सोलंकी के ऊपर अलग-अलग घटनाओं में 8 मुकदमे दर्ज हैं। 2 मामलों में पुलिस चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। 6 अन्य मुकदमों के लिए पुलिस और वकीलों का एक पैनल बनाया गया है। जनवरी के अंतिम सप्ताह में सभी मुकदमों चार्जशीट दाखिल करने पर चल रही है।