2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनाव का किया शंखदान, 3 करोड़ युवाओं को पार्टी से जोड़ने का दिया लक्ष्य

भाजयुमो की कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने के लिए कानपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, मौजूद हैं प्रदेश अध्यक्ष व संगठन मंत्री सुनील बंसल

Google source verification

कानुपर। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है और मिशन 2019 को फतह करने के लिए सोमवार को क्रांतिकारियों की नगरी में सीएम योगी आदित्यनाथ एक बड़ी बैठक कर रहे हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडेय, संगठन मंत्री सुनील बंसल के अलावा प्रदेश के 400 भाजयुमो के पदाधिकारी मौजूद हैं। इससे पहले युवा मोर्चो की तरफ से सीएम का बैंडबाजे की धुन के साथ आगवानी की गई और फिर उन्होंने ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का उद्घाटन किया। सीएम ने इस मौके पर कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ता घर-घर जाएं और युवाओं का पार्टी से जोड़े। उनके मोबाइल नंबर, आधार कार्ड और अपने साथ वीडियो व फोटो खींचकर प्रदेश कार्यलय भिजवाएं। चुनाव से पहले भाजयुमो के कार्यकर्ताओं की संख्या हमसब को मिलकर तीन करोड़ पहुंचानी है। यदि हम ऐसा करने में सफल रहे तो अखिलेश, राहुल और मायावती प्रदेश में खाता तक नहीं खोल पाएंगे।

2019 फतह की बन रही रणनीति
भाजयुमो के गठन के बाद सोमवार को लाजपत भवन में पहली बैठक चल रही है। बैठक की जिम्मेदारी भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश को सौंपी गई। चार सत्रों में होने वाली एक दिवसीय प्रांतीय कार्यसमिति में अब तक के हुए कार्यक्रमों की समीक्षा के अलावा लोकसभा चुनाव 2019 को सफल बनाने का एजेंडा तय होगा। बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवामोर्चा को आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं। कहा, भारत की आजादी में युवाओं ने अहम किरदार निभाया था । सीएम ने युवा मोर्चे से कहा कि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़े और पार्टी की विचारधारा से उन्हें अवगत कराएं। सीएम ने युवा मोर्चो के पदाधिकारियों से कहा कि युवा उत्तर प्रदेश को उत्तम और सर्वोत्तम प्रदेश बनाएंगे। राष्ट्र निर्माण के लिए युवा शक्ति जरूरी है। मोदी सरकार युवाओं की पसंदीदा सरकार बन कर उभरी है। यूपी में स्वच्छ भारत मिशन में देश मे यूपी बना नम्बर एक राज्य बना है। पीएम आवास योजना में समेत अन्य केंद्र की बड़ी योजनाओं में यूपी के लोगों तक पहंचाई गई हैं।

फिर देखें कहां टिकते हैं विरोधी
सीएम ने कहा कि जो प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ करेगा उसे बर्दाश्त नही किया जायेगा। ढेड़ साल पहले सड़क या हवाई यात्रा में जहां अंधेरा लगता था, बहन बेटियों को डर लगता था, वहां अब उजियारा है। हमारी डेढ़ साल की सरकार ने हर क्षेत्र में स्थितियां सुधारी, प्रदेश की सूरत बदली है। हमारी सरकार में उद्योग व्यपार भी तेजी से बढ़ा ,हमने युवकों को उद्योग के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित किया। युवा मोर्चा सभी बूथों पर सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को जोड़े और उन तक पहुंचाए। सीएम ने कहा कि बीजेपी देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है और ऐसी पार्टी की यूथ विंग है युवा मोर्चा। सीएम ने कहा कि युवा मोर्चा के युवाओं से ग्रामीण इलाकों में जाकर सरकारी योजना में मीले लाभों और लाभार्थियों के पास जाकर उनके साथ फोटो खिंचाने और उसका वीडियो बनाने और उसके जीवन मे हुए व्यापक परिवर्तन को दिखाइए। उन्हें अहसाह कराइये और सोशल मीडिया पर प्रचार करिए। यूपी में 3 करोड़ लाभार्थियों के इंटरव्यू लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार करे,फिर देखे कहा टिकते है अखिलेश, मायावती और राहुल गांधी।

4 सत्रों में होगी बैठक
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश ने बताया कि बैठक के चार सत्र होंगे। इसमें प्रदेश भर के 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे। मोर्चा द्वारा अब तक चलाए गए विभिन्न अभियानों के परिणामों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी कार्ययोजना के प्रस्ताव रखे जाएंगे। मोर्चा के कार्यकर्ता बूथ स्तर तक भाजपा सरकार की योजनाएं पहुंचाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोडऩे का काम करेंगे। इसका रोडमैप भी प्रदेश कार्यसमिति में तैयार किया जाना है। बैठक सुबह नौ से शाम पांच बजे तक चलेगी। इसके लिए सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं।