9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटी के जन्म लेते ही सुकन्या समृद्धि योजना की शुरू हो जाती है चर्चा, जाने इस योजना के विषय में

घर में बेटी के जन्म लेते ही उसके भविष्य की चिंता होने लगती है और बचत के विषय में माता पिता सोचने लगते हैं। बेटियों के भविष्य में होने वाले खर्च को लेकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना सबसे उत्तम बचत योजना है। इसमें बचत करने वाले को कोई रिस्क भी नहीं है। लेकिन निवेश करने के पहले न्यूनतम और अधिकतम धनराशि के साथ निवेश की शर्तों को भी जानना जरूरी है।    

2 min read
Google source verification
बेटी के जन्म लेते ही सुकन्या समृद्धि योजना की शुरू हो जाती है चर्चा, जाने इस योजना के विषय में

Pattrika

सुकन्या समृद्धि योजना की चर्चा बेटियों के जन्म लेते ही होने लगती है और इसकी लोकप्रियता भी काफी है। जिसमें निवेश करने पर सरकार अच्छा रिटर्न देती है। आइए आपको सुकन्या समृद्धि योजना के विषय में जानकारी देते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के पहले या जान लेना आवश्यक है किस में न्यूनतम और अधिकतम धनराशि क्या है? सुकन्या समृद्धि योजना के खाते का संचालन किस प्रकार होता है? प्रतिवर्ष जमा करने की क्या शर्ते हैं? ब्याज का निर्धारण सरकार किस प्रकार करती है? वर्तमान में सुकन्या समृद्धि योजना में कितना ब्याज मिल रहा है? इसी प्रकार के प्रश्नों के उत्तर आपको दे रहे हैं।

क्या है सुकन्या समृद्धि योजना

बेटी के जन्म के बाद सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अकाउंट खुलवाया जा सकता है। अधिकतम उम्र 10 साल की है। बिटिया की उम्र 21 साल के होने के बाद मेच्योरिटी रकम वापस की जाती है। सुकन्या समृद्धि योजना केंद्र सरकार की बेटियों को लेकर महत्वकांक्षी योजना है। जिसके अंतर्गत छोटी रकम जमा कर बड़ी पूंजी बनाई जा सकती है। जिससे बेटियों पर होने वाले खर्च की चिंता दूर होती है। केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक तिमाही वर्ष में छोटी पूंजी बचत करने वालों के लिए ब्याज की घोषणा करती है। जिसके अंतर्गत आगामी तिमाही वर्ष में 7.6% ब्याज दर घोषित किया गया है। कहा जा सकता है कि सरकार द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत अच्छा ब्याज देती है। इनकम टैक्स में भी छूट मिलती है।

यह भी पढ़ें

ऐसी मां व मामा जिसने बेटी की अस्मत का समझौता किया, अदालत के आदेश पर हुआ मुकदमा

बेटियों के जन्म लेते ही शुरू हो जाती है चर्चा

सुकन्या समृद्धि योजना में बेटी की भविष्य के लिए ढाई सौ रुपए से शुरुआत होती है। पोस्ट मास्टर के अनुसार साल में प्रतिवर्ष ढाई सौ रुपए न्यूनतम धनराशि जमा करके अकाउंट की शुरुआत की जा सकती है। जबकि अधिकतम धनराशि 1 वर्ष में 1.5 लाख रुपए है। इससे ज्यादा रकम पर सरकार ब्याज नहीं देती है। योजना की शर्त है कि बचत करने वाले को प्रतिवर्ष कम से कम ₹250 जमा करने होंगे। ऐसा न करने की स्थिति में अकाउंट डिफॉल्ट हो जाएगा।