
खुशी दुबे अपडेट: नहीं हो पा रही रिहाई, सुप्रीम कोर्ट ने दी थी जमानत
बिकरू कांड की मुख्य आरोपी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। पनकी थाना में खुशी के माता-पिता दोनों बार-बार जाते हैं कि हमारा कोई पेपर आया हो तो सत्यापन कर लीजिए। लेकिन पुलिस वाले मना कर देते हैं कि कोई भी सत्यापन का पेपर नहीं आया।
खुशी दुबे के वकील शिवाकांत दीक्षित ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रिपोर्ट बताती है कि 11 जनवरी को रिसीव हो चुका हैं। लेकिन सत्यापन पेपर के आने से पुलिस मना कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने बीते 4 जनवरी को विकास दुबे का सहयोगी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को जमानत दी थी। जिसके खिलाफ हत्या व साजिश के आरोप सहित 17 मामलों में मुकदमा दर्ज कराया गया था। कोर्ट ने इस शर्त के साथ जमानत दी थी कि खुशी दुबे को हर सप्ताह थाने में हाजिरी लगानी पड़ेगी।
शिवाकांत दीक्षित ने कहा इसे व्यक्तिगत ना बनाएं, खुशी दुबे को न्याय दिलाएं
11 दिन पूरे होने के बाद भी खुशी दुबे को जमानत का लाभ नहीं मिला है। अधिवक्ता शिवाकांत दीक्षित ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेशानुसार पाक्सो कोर्ट कानपुर देहात द्वारा डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की दो जमानत प्रतिभूति (collateral security) का निर्धारण किया गया है।
न्यायालय के आदेश पर दो जमानत दाखिल कर दी गई। जमानत के सत्यापन हेतु न्यायालय ने 2 थानों में स्पीड पोस्ट भेजे हैं। सत्यापन के कागज 11 जनवरी को दोनों थानों में प्राप्त हो चुके। सत्यापन ना होने के कारण खुशी को जेल से निकलने में देरी हो रही है।
शिवाकांत दीक्षित ने पुलिस से अपील की कि इसे व्यक्तिगत न बनाएं। खुशी को न्याय पाने में सभी लोग उसकी मदद करें। उन्होंने प्रशासन से भी यही उम्मीद लगाई है।
2 जुलाई 2020 को हुआ था बिकरू कांड जिसमें सीओ सहित आठ की हुई थी हत्या
2 जुलाई 2020 को बिकरू कांड के मुख्य आरोपी अमर दुबे की पत्नी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। प्रदेश सरकार जमानत के विरोध में थी। जिस पर पुलिस पर फायरिंग करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था।
इस घटना में क्षेत्राधिकारी सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या हुई थी। खुशी दुबे घटना के 2 दिन पहले अमर दुबे से शादी कर गांव पहुंची थी। जिसे भी आरोपी बनाया गया था।
खुशी दुबे गिरफ्तारी के समय नाबालिग, कोर्ट ने भी लगाई थी मोहर
बिकरू कांड में कुल 44 आरोपी जेल भेजे गए थे। जिसमें एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे भी शामिल थी।
खुशी दुबे के वकील शिवाकांत दीक्षित व विवेक तनखा की बहस के बाद खुशी को जमानत मिली थी। गिरफ्तारी के समय खुशी दुबे नाबालिग थी। जिस पर कोर्ट ने भी अपनी मुहर लगाई थी।
बिकरू कांड के 3 आरोपियों को मिल चुकी है जमानत रिहाई एक की भी नहीं
बिकरू कांड में अब तक 3 लोगों की जमानत हो चुकी है। जिसमें सुशील तिवारी और अभिनय तिवारी शामिल है। सुशील तिवारी को हाई कोर्ट ने जमानत दी थी। पुलिस द्वारा एनएसए की कार्रवाई होने के कारण जेल से रिहा नहीं किया गया।
जबकि अभिनय तिवारी को भी हाईकोर्ट ने 22 दिसंबर को जमानत दी थी। जिसकी सत्यापन की कार्रवाई पूरी ना होने के कारण जमानत नहीं मिली है। खुशी दुबे को भी 4 जनवरी को जमानत मिली थी।
एनकाउंटर में छह बदमाश मारे गए थे जिनमें यह शामिल है
पुलिस एनकाउंटर में विकास दुबे सहित 6 आरोपियों पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था। जिसमें विकास दुबे, अमर दुबे, अतुल दुबे, प्रवीण दुबे, प्रेम कुमार पांडे, प्रभात मिश्रा उर्फ कार्तिकेय शामिल है।
Published on:
15 Jan 2023 11:48 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
