10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तलाक तलाक तलाक और विवाहिता को दहेज के लिए निकाल दिया घर से

- कानपुर के जाजमऊ का मामला

less than 1 minute read
Google source verification
तलाक तलाक तलाक और विवाहिता को दहेज के लिए निकाल दिया घर से

Patrika

कानपुर कानून बनने के बाद भी तीन तलाक का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा। तलाक तलाक तलाक कहकर महिलाओं को घर से निकालने का सिलसिला जारी है इसी प्रकार का एक मामला सामने आया है।जहां दहेज की मांग पूरी ना होने पर ससुराली जनों ने पीटकर घर से निकाल दिया तो पति ने तीन तलाक कह दिया। इस संबंध में विवाहिता के पिता की तरफ से थाना में तहरीर दिया गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

मामला कानपुर से जुड़ा है। जाजमऊ केडीए कॉलोनी निवासी ने थाना में तहरीर देकर बताया है कि उनकी पुत्री का निकाह विगत 9 अगस्त को पोखरपुर रॉयल कंपाउंड निवासी आकिब नईम के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पुत्री के ससुराल वाले दहेज के लिए शारीरिक यातना देने लगे। जिसमें पति के साथ उसका भाई नासिर, नईम की भाभी, बहनें, मामा आदि शामिल थे। पिता का आरोप है कि कम दहेज लाने के नाम पर ससुराली जन पुत्री को प्रताड़ित करते थे और मारते पीटते थे। विगत 9 दिसंबर को दस लाख रुपये दिलाने की मांग पर उनकी पुत्री की पिटाई की गई और घर से निकाल दिया गया। आकिब ने तीन तलाक भी दे दिया। इस संबंध में थाना में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।