Kanpur Dehat News: कानपुर देहात में एक डाक्टर के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए।
Kanpur Dehat News: कानपुर देहात के थाना भोगनीपुर के अंतर्गत एक डाक्टर के सरकारी आवास का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी व सोने चांदी के आभूषण पार कर दिए। वही चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ व भोगनीपुर कोतवाल पहुंचे और छानबीन करते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ करी।
बताते चलें कि भोगनीपुर के सीएचसी पुखरायां में तैनात डॉ.राजबीर सिंह सरकारी आवास में तालाबंद कर अस्पताल में ड्यूटी करने गए थे। इस बीच उनके घर का ताला तोड़कर चोरों ने अलमारी में रखे आभूषण व नगदी तथा कीमती सामान पार कर दिया।
ओपीडी खत्म होने के बाद जब वह आवास पर गए तो ताला टूटा देखकर वह सन्न रह गए। अंदर सामान बिखरा होने तथा अलमारी से नगदी आभूषण गायब देख उन्होने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर सीओ रविकांत गौड़, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला व चौकी प्रभारी अनुज अवस्थी मौके पर पहुंचे और छानबीन कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
वही चोरी की घटना को लेकर थाना प्रभारी भोगनीपुर ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं जल्द ही चोरी की घटना को अंजाम देने वाले चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।