5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘140 करोड़ लोगों के सपनों को उड़ान देने वाला है ये बजट’ सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने की बजट की सराहना

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट को पेश किया। बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव किया गया तो कई बड़ी घोषणाएं भी की गईं। अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने मोदी सरकार के बजट की खूब सराहना की है।

2 min read
Google source verification
Kanpur News

भाजपा सांसद ने इस बजट को किसानों, शोषितों, वंचितों, पिछड़ों, युवाओं, महिलाओं के हित और कल्याण वाला बजट बताया है। भाजपा सांसद का कहना है कि ये बजट विकसित भारत के लक्ष्य को आधार मानकर तैयार किया गया है और ये देश की विकास गति को भी तेजी प्रदान करने वाला बजट है।

सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी है बजट

भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कहा, मोदी सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जो बजट पेश किया है वह समाज के हर वर्ग-हर पेशे को आगे बढ़ाने वाला और विकास से जोड़ने वाला है। इस बजट के केंद्र में किसान भी हैं तो युवा भी हैं। गरीब भी हैं तो मध्यवर्गीय परिवार भी हैं। भाजपा सांसद ने इस बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी बजट बताया है।

140 करोड़ लोगों के सपनों को उड़ाने वाला है बजट

भाजपा सांसद ने कहा, ये बजट रोजगार के अवसर पैदा करने वाला बजट है. ये युवाओं को प्रोत्साहित करेगा। बजट में छात्रों को सस्ते लोन की सुविधा भी है तो व्यापारियों के लिए भी ऋण दिया गया है। बजट में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर भी है तो देश की आधारभूत संरचना के विकास को भी मजबूती प्रदान की गई है।

यह भी पढ़ें: आम तोड़ने की सजा रेप! बगिया के मालिक ने की नाबालिग के साथ दरिंदगी

भाजपा सांसद भोले ने कहा कि बजट में देश के हर राज्य, हर सेक्टर, हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा, ये बजट 140 करोड़ लोगों के सपनों को उड़ान देने वाला है। देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं को पूरा करने वाला है।

बजट में अंत्योदय की भावना

भोले ने कहा, ‘इस बजट में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय की भावना साफ दिखती है। आखिरी पंक्ति में खड़े इंसान को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। इस बजट में समाज के हर वर्ग के उत्थान और कल्याण पर फोकस रखा गया है। समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर इस बजट का रोडमैप तैयार किया गया है।’