10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमित शाह के खिलाफ तहरीर, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

राजस्थान मं एक चुनावी सभा में व्यापारियों के खिलाफ विवादित बयान देने का लगाया आरोप, व्यापारियों ने कैंट थाने में तहरीर दी, गिरफ्तारी नहीं होने पर कोर्ट जाने का किया ऐलान।

2 min read
Google source verification
Traders demands fir lodged against amit shah in kanpur hindi news

अमित शाह के खिलाफ पुलिस को देकर गिरफ्तारी की मांग

कानपुर। व्यापार प्रकोष्ट के अध्यक्ष अभिमन्यू गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारी शनिवार को कैंट थाने पहुंचे और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस को तहरीर देकर अमित शाह के पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच का आश्वासन दिया है। व्यापारी नेता अभिमन्यू गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान के विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने व्यापारी व बनिया समाज के लोगों को चोर कहा था, जिसके चलते हमें ठेस पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई में देरी की तो हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

बूंदी के दिया था विवादित बयान
व्यापार प्रकोष्ट के अलावा अन्य व्यापारी आज कैंट थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। व्यापारियों ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को खरी-खोटी सुनाई और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की। व्यापारी नेता अभिमन्यू गुप्ता ने बताया कि हमने अमित शाह के खिलाफ तहरीर सौंपी है। पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर कार्रवाई का भरोसा दिया हैं यदि अमित शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती तो हम लोग कोर्ट में जाकर फरियाद लगाएंगे। अभिमन्यू गुप्ता ने बताया कि 3 दिसंबर को राजस्थान के बूंदी में एक चुनावी सभा के दौरान अमित शाह ने बनिया और व्यापारी समाज को चोर कहा था, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं।

सबूत के तौर पर अखबार की कटिंग
व्यापारियों ने पुलिस को सबूत के तौर एक अखबार की कटिंग और वीडियो रिकाडिंग दी है, जिसमें अमित शाह का पूरा भाषण और बयान लिखा हुआ है। व्यापारी नेता अभिमन्यू गुप्ता ने आरोप लगाते हुए बताया कि बूंदी की चुनावी सभा में अमित शाह ने कहा था कि चोरी करना तो देश के बनिया और व्यापारियों की आदत है, टैक्स तो चोरी करते ही हैं साथ ही किसानों की बर्बादी का भी मुख्य कारण ये बनिया और व्यापारी वर्ग ही हैं जो सारा मुनाफा अपनी जेब में डाल जाते हैं। विदेशी निवेश से लोकल व्यापारियों का सफाया होगा। अमित शाह का हमने पूरा भाषण सुना जो समाज के लोगों को चोर बता रहे हैं।

होनी चाहिए गिरफ्तारी
व्यापारी नेता ने कहा कि हमारी पुलिस से मांग है कि तहरीर और एवीडेंस के आधार पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करें। व्यापारी नेता ने कहा कि सोमवार को हम फिर थाने आएंगे और जांच-पड़ताल व कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करेंगे। अभिमन्यू गुप्न्ता ने ऐलान किया है कि यदि अमित शाह के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापारी वर्ग सड़क से लेकर संसद तक घेराव करेगा। वहीं मामले पर कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। यदि मामला सही पाया जाएगा तो कार्रवाई की जाएगी।