4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

झकरकटी का बदहाल-ए-जाम, अगले साल ही होगा अब इसका काम तमाम

झकरकटी पुल में सालों से जाम की समस्‍या का सामना करते आ रहे शहरवासियों को अगले महीने सितंबर से राहत मिलने की उम्मींद जताई जा रही है. इसकी तस्वीर वर्तमान में दिखने लगी है. पुल निर्माण करा रहे पीडब्ल्यूडी एनएच ने एक महीने में पुल निर्माण के लिए जमीन खाली कराने के साथ ही दोनों तरफ पिलर खड़े करने के लिए फाउंडेशन भी तैयार कर दिया है.

less than 1 minute read
Google source verification
Kanpur

झकरकटी का बदहाल-ए-जाम, अगले साल ही होगा अब इसका काम तमाम

कानपुर। झकरकटी पुल में सालों से जाम की समस्‍या का सामना करते आ रहे शहरवासियों को अगले महीने सितंबर से राहत मिलने की उम्मींद जताई जा रही है. इसकी तस्वीर वर्तमान में दिखने लगी है. पुल निर्माण करा रहे पीडब्ल्यूडी एनएच ने एक महीने में पुल निर्माण के लिए जमीन खाली कराने के साथ ही दोनों तरफ पिलर खड़े करने के लिए फाउंडेशन भी तैयार कर दिया है. पीडब्ल्यूडी एनएच अफसरों के मुताबिक शासन के पुल निर्माण के लिए निर्धारित किए गए समय से एक वर्ष पहले इसका निर्माण करने का लक्ष्य लेकर वह चल रहे हैं.

ऐसा होगा पुल
पुल के बारे में बताया गया है कि सामानांतर इसकी लंबाई 880 मीटर होगी. वहीं पुल की चौड़ाई फुटपाथ समेत 12 मीटर बताई गई है. यहां आपको ये भी बता दें कि पुल निर्माण के लिए 108.28 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं.

रखा गया ऐसा लक्ष्‍य
शासन की ओर से 26 जून 2020 तक पुल निर्माण करने का लक्ष्य रखा गया है. पीडब्ल्यूडी एनएच ने कंपनी को 26 सितंबर 2019 तक का समय दिया है. 5 साल पहले रेलवे ने अपना हिस्से का आरओबी तैयार कर दिया था. रायपुर की मेसर्स बृजेश अग्रवाल कंपनी को मिला पुल निर्माण का टेंडर दिया गया है.

आंकड़ों की जुबां से
- 12 करोड़ में दो विभागों से खरीदी गई है जमीन

- 7 करोड़ रुपए में खरीदी बस अड्डे की जमीन

- 6 करोड़ में रेलवे से ट्रैक किनारे की जमीन खरीदी

- 10 महीने बाद झकरकटी पर लगने वाले जाम से मिलेगी राहत

ऐसा कहते हैं अधिकारी
इस बारे में पीडब्‍ल्‍यूडी एनएच के अधिशासी अभियंता शिवप्रकाश ओझा कहते हैं कि अगले साल सितंबर महीने तक झकरकटी सामानांतर पुल पूरा तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है. पुल निर्माण होने से 20 लाख से अधिक शहरवासियों को यहां लगने वाले जाम से निजात मिल जाएगी.