9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Up assembly election result 2022 – कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले जिले में मतगणना शुरु

कानपुर मंडल के सभी विधानसभा में मतगणना हो रही है। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। बिना अनुमति के किसी को भी प्रवेश नहीं होने दिया जा रहा है। सबसे पहले बैलट पेपर में डाले गए मतों की गिनती हो रही है।

3 min read
Google source verification
Up assembly election result 2022 - कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले जिले में मतगणना शुरु

Up assembly election result 2022 - कानपुर जोन के अंतर्गत आने वाले जिले में मतगणना शुरु

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के अंतर्गत कानपुर मंडल के सभी जिलों में मतगणना शुरू हो रही है। कानपुर मंडल के अंतर्गत फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात और कानपुर जिले आते हैं।

फर्रुखाबाद जिले में कुल 4 विधानसभा है।

192 कायमगंज

जिनमें कायमगंज से चार प्रमुख पार्टियों में अपना दल से डॉक्टर सुरभि, समाजवादी पार्टी से सर्वेश अंबेडकर, कांग्रेस से शकुंतला देवी और बसपा से दुर्गा प्रसाद शामिल है।

193 अमृतपुर

अमृतपुर से सुशील कुमार शाक्य बीजेपी, जितेंद्र यादव सपा, शुभम तिवारी कांग्रेस और अमित कुमार सिंह बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं।

194 फर्रुखाबाद

जबकि फर्रुखाबाद में बीजेपी से मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, सपा से सुमन शाक्य, कांग्रेस से लुईस खुर्शीद और बसपा से विजय कुमार कटियार चुनाव मैदान में है।

195 भोजपुर

जबकि भोजपुर से बीजेपी प्रत्याशी नागेंद्र सिंह राठौर, सपा प्रत्याशी अरशद जमाल, कांग्रेस प्रत्याशी अर्चना राठौर, बसपा प्रत्याशी आलोक वर्मा चुनाव मैदान में है

यह भी पढ़ें

बेटी के जन्म लेते ही सुकन्या समृद्धि योजना की शुरू हो जाती है चर्चा, जाने इस योजना के विषय में

जिला कन्नौज की विधानसभा

196 छिबरामऊ

छिबरामऊ विधानसभा से बीजेपी से अर्चना पांडे, सपा से अरविंद यादव, कांग्रेस से विजय कुमार मिश्रा और बसपा से वहीदा बानो मैदान में हैं।

197 तिर्वा

तिर्वा विधानसभा में बीजेपी से कैलाश सिंह राजपूत, सपा से अनिल कुमार पाल, बसपा से अजय कुमार वर्मा चुनाव लड़ रहे हैं।

198 कन्नौज

कन्नौज विधानसभा से असीम अरुण बीजेपी से, अनिल कुमार दोहरे सपा से, विनीता देवी कांग्रेस से और समर सिंह दोहरे बसपा से चुनाव लड़ रहे हैं।

इटावा जिले की विधानसभा

199 जसवंतनगर

जसवंत नगर से बीजेपी प्रत्याशी विवेक कुमार शाक्य, प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल यादव, बसपा प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है।

200 इटावा

इटावा से बीजेपी प्रत्याशी सरिता भदौरिया, सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद राशिद और बसपा प्रत्याशी कुलदीप गुप्ता के किस्मत का फैसला होना है।

201 भरथना

भरथना से डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर दोहरे बीजेपी से, सपा से राघवेंद्र कुमार सिंह, कांग्रेस से स्नेह लता और बसपा से कमलेश अंबेडकर की किस्मत का फैसला होना है।

जिला औरैया की विधानसभा

202 बिधूना

बीजेपी से रिया शाक्य, सपा से रेखा वर्मा, कांग्रेस से सुमन व्यास और बसपा से गौरव सिंह मैदान में है

203 दिबियापुर

बीजेपी से लाखन सिंह राजपूत, सपा से प्रदीप यादव, कांग्रेस से मनोज कुमार पाल और बसपा से अरुण कुमार दुबे का फैसला होना है।

204 औरैया

बीजेपी से गुड़िया कठेरिया, सपा से जितेंद्र दोहरे, कांग्रेसे से सरिता दोहरे और बसपा से रवि शास्त्री चुनावी मैदान में हैं।

कानपुर देहात की विधानसभा

205 रसूलाबाद

रसूलाबाद से बीजेपी से पूनम संखवार, सपा से कमलेश चंद सोनकर, कांग्रेस से मनोरमा सोनकर और बसपा से सीमा संखवार चुनाव मैदान में है।

206 अकबरपुर

अकबरपुर से भाजपा से प्रतिभा शुक्ला, सपा से आरपी कुशवाहा और कांग्रेस से अमरीश सिंह गौर और बसपा से विनोद कुमार पाल चुनाव मैदान में है।

207 सिकंदरा

207 सिकंदरा विधानसभा से

बीजेपी से अजीत पाल, सपा से प्रभाकर पांडे, कांग्रेस से नरेश कटियार, बसपा से लाल जी शुक्ला चुनाव मैदान में हैं।

208 भोगनीपुर

208 भोगनीपुर विधानसभा से

बीजेपी राकेश सचान, सपा से नरेंद्र पाल सिंह, कांग्रेस से गोविंद निषाद, बसपा से जुनैद खान चुनाव मैदान में हैं।

209 बिल्हौर

209 बिल्हौर विधानसभा से

बीजेपी से मोहित सोनकर, सपा से रचना सिंह, कांग्रेस से उषा रानी कोरी, बसपा से मधु सिंह गौतम है।

210 बिठूर विधानसभा

बीजेपी से अभिजीत सिंह सांगा, सपा से मुनीन्द्र शुक्ला, कांग्रेस से अशोक कुमार निषाद, बसपा से रमेश सिंह यादव है।

211 कल्याणपुर

211 कल्याणपुर विधानसभा से बीजेपी से नीलिमा कटियार, सपा से सतीश कुमार निगम, कांग्रेस से नेहा तिवारी, बसपा से अरुण कुमार मिश्रा की किस्मत का फैसला होना है।

212 गोविंद नगर विधानसभा

212 गोविंद नगर विधानसभा से भाजपा से सुरेंद्र मैथानी, सपा से सम्राट विकास, कांग्रेस से करिश्मा ठाकुर, बसपा से अशोक कुमार कालिया का फैसला होगा।

213 सीसामऊ

सीसामऊ भाजपा से सलिल विश्नोई, सपा से हाजी इरफान सोलंकी, कांग्रेसी से हाजी सोहेल अहमद, बसपा से रजनीश तिवारी है।

214 आर्य नगर विधानसभा से

भाजपा से सुरेश अवस्थी, सपा से अमिताभ बाजपेई, कांग्रेस से प्रमोद कुमार जयसवाल, बसपा से डॉक्टर आदित्य जयसवाल है।

215 किदवई नगर विधानसभा से

भाजपा से महेश त्रिवेदी, सपा से अभिमन्यु गुप्ता, कांग्रेस से अजय कपूर, बसपा से मोहन मिश्रा है।

216 कैंट विधानसभा से

भाजपा से रघुनंदन भदोरिया, सपा से मोहम्मद हसन रूमी, कांग्रेस से सुहेल अख्तर अंसारी, बसपा से मोहम्मद शफी खान है

217 महाराजपुर विधानसभा से

बीजेपी से सतीश महाना, सपा से फतेह बहादुर सिंह गिल, कांग्रेस से कनिष्का पांडे बसपा से सुरेंद्र पाल सिंह चौहान है ।

218 घाटमपुर विधानसभा

अपना दल से सरोज कुरील, सपा से भगवती सागर, कांग्रेस से राज , बसपा से प्रशांत अहिरवार की किस्मत का फैसला आज होना है ।