10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर में पति ने पत्नी की ईंट से की नृशंस हत्या, नाश्ता न मिलने पर उठाया खौफनाक कदम

husband murdered his wife कानपुर में घरेलू विवाद में पति ने 60 वर्षीय पत्नी की नृशंस हत्या कर दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। मोहल्ले वालों ने डायल 112 पर जानकारी दी। ‌

2 min read
Google source verification
घटनास्थल का निरीक्षण करते पुलिस अधिकारी, फोटो सोर्स- 'X' पुलिस कमिश्नरेट कानपुर

फोटो सोर्स- 'X' पुलिस कमिश्नरेट कानपुर

Kanpur murder: कानपुर में पति ने पत्नी की घरेलू विवाद में ईंट मार कर नृशंस हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया। पुलिस उपायुक्त दक्षिण ने घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। घरेलू विवाद में यह हत्या हुई है। मामला बर्रा थाना क्षेत्र का है।

नाश्ता न मिलने पर कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के कानपुर के बर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्रही गांव में 60 वर्षीय वृद्ध की उसके पति ने नृशंस हत्या कर दी। बताया जाता है कि नाश्ता न मिलने के कारण साहब लाल ने हत्या कर दी। उस समय मृतका के दोनों लड़के नौकरी करने के लिए बाहर गए थे। ‌घटना की जानकारी 112 पर पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची बड़ा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया

फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस उपायुक्त दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 में सूचना मिली कि कर्रही गांव में एक महिला की हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय थाना पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई।

आला अधिकारियों ने भी किया निरीक्षण

आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतका के पति साहब लाल ने सब्बल या ईंट से सर पर मार कर हत्या कर दी। वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। जिसके दो बच्चे बाहर नौकरी कर रहे हैं। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। मृतक परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।