
डांस करते-करते रो पड़े मंत्री सतीश महाना, शहीदों के परिजनों का किया सम्मान
कानपुर. 15 अगस्त के अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मिनिस्टर सतीश महाना ने स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें शहीदों के परिजनों को बुलाया गया था। मंत्री ने सभी को सम्मन दिया। इस मौके पर देशभक्ति गीतों की धुन पर वह अनेक कार्यकर्ताओं के साथ डांस करने लगे। तभी शहीद परिवार के साथ आया एक बच्चा सेना की वर्दी पहनकर इंकलाब जिंदाबाद, वंदेमारत का उद्घोष करने लगा। मंत्री की नजर जैसे ही बच्चे पर पड़ी तो उनके पैर रूक गए और उन्होंने बच्चे को सैल्यूट कर गोदी में उठा लिया। महाना ने बच्चे से उसके पिता का नाम पूछा तो उसने बड़ी बेबाकी से कहा शहीद सिपाही राजबहादुर। मंत्री बच्चे की बात सुनकर फफक-फफक कर रोने लगे और कहा कि काश हमरा पड़ोसी मुल्क गोली के बजाय बोली पर विश्वास करता, तो अनेक शहीद सपूतों को अपनी जान नहीं गवानी पड़ती।
शहीद का बच्चा बावर्दी कार्यक्रम में पहुंचा
एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने रखा। इसमें पचास से ज्यादा शहीद परिवार के सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में देश भक्ति गीतों पर लोग झूम कर नाचे। इन्हीं लोगों के साथ कैबिनेट मंत्री भी डांस करते नजर आए। कार्यक्रम में बच्चों ने विभिन्न तरह की प्रस्तुति भी दी। तभी शहीद राजबहादुर के बेटे ने जब मां तुझे सलाम गीत पर जवान की वर्दी में कार्यक्रम प्रस्तुत किया तो शहीद के परिजनों की आंखों में आंसू आ गए। वहां मौजूद लोग और कैबिनेट मंत्री भी इस प्रस्तुति को देख रो पड़े। इस प्रोग्राम के माध्यम से कश्मीर में पत्थरबाजी न करने की अपील भी की गई। सतीश महाना ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि धर्म के नाम पर बने पाकिस्तान की हालत बहुत खराब है। बेरोजगारी, भुखमरी के चलते लोग मर रहे हैं, वहीं उनके जरनल, कर्नल कश्मीर के नाम पर जनता को बहकाकर अपनी तिजोरी भर रहे हैं।
नहीं माना तो हो जाएंगे कई टुकड़े
सतीश महाना ने कहा कि हमारे देश के लोग हिंसा के बजाय अहिंसा पर यकीन रखते हैं। लेकिन अगर दुश्मन हमारे विकास के रास्ते पर रोड़े लगाएगा तो हम भगत सिंह बन जाते हैं। पाकिस्तान अगर नहीं सुधरा तो वह कई हिस्सों में बाट दिया जाएगा। केंद्र में जब से मोदी सरकार आई है, तब से सेना आतंकियों को चुन-चुनकर मार रही है। साथ ही उनको मदद देने वाले भी जेल के पीछे भेजे जा रहे हैं। भारत कभी दूसरे देश पर हमला नहीं करता, लेकिन जब कोई हमारी तरफ गलत नजर से देखता है तो 125 करोड़ लोग उन्हें सबक सिखाने के लिए तिरंगे के नीचे आ जाते हैं।
Published on:
16 Aug 2017 07:58 am
बड़ी खबरें
View Allकानपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
