Kanpur Weather: कानपुर में बारिश अब रुका गई है गई। वही बारिश रुकने के बाद एक बार फिर गर्मी व उमस भी बढ़ने लगी है।
Kanpur Weather: कानपुर में लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश अब रुका गई है गई। वही बारिश रुकने के बाद एक बार फिर गर्मी व उमस भी बढ़ने लगी है। जिससे चलते शनिवार को तापमान की शुरुआत 31 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि 1 दिन पहले अधिकतम तापमान सामान्य से 9.3 डिग्री कम होकर 28.4 डिग्री रहा था। वहीं अगर मौसम वैज्ञानिक की माने तो शनिवार को भी हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।
देर रात तक आ सकता है मानसून
चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा.एसएन सुनील पांडेय के अनुसार अगर मौसम में तेज धूप बढ़ती है। तो आसमान पर छाए बादल बारिश की वजह बन सकते हैं। सुबह से हवा की रफ्तार भी छह किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास बनी हुई है। यह भी वातावरण में गर्मी बढ़ाने की वजह है। मानसून के बादल भी बिहार और पूर्वी भारत की ओर से आ रहे हैं। इनके शनिवार को देर रात्रि तक कानपुर पहुंचने की उम्मीद की जा रही है। ऐसे में कहा जा सकता है कि बारिश का मौसम अभी बना रहेगा।
शुक्रवार का दिन कुछ इस तरह
चंद्रशेखर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक की माने तो शुक्रवार का दिन कानपुर व उसके आसपास के जिलों का अधिकतम (डिग्री.से.) : 35.2 (-2.9)
न्यूनतम तापमान (डिग्री.से.) : 26.6 (-1.0)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 98 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 63 प्रतिशत
हवा की औसत गति : 4.5 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा- उत्तर- पश्चिम
वर्षा (मि.मी.) : 8.6