29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सास ने सामने बैठकर बहू संग करवाया रेप और बनाया MMS, पुलिस ने दर्ज की FIR

सुबह बदहवास हालत में थाने पहुंची पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sujeet Verma

•

Updated: 5 May 2016, 11:23 AM IST

gang Rape

gang Rape

कानपुर.वह घर की बहू थी, लेकिन सास ने अपने पति व बेटों से उसको चारपाई से बंधवा दिया। ससुर, पति और देवर पूरी रात उसके साथ बारी-बारी से रेप करते रहे। इस दौरान सास वहीं पर कुर्सी डालकर बैठी रही। वहीं, ननद दरवाजे पर पहरा दे रही थी। सास मोबाइल पर एमएमएस बना डाला।

सुबह बदहवास हालत में थाने पहुंची पीड़िता ने किसी तरह पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक महिला बदहवास हालत में शहर से जुड़े सचेंडी थाना पहुंची। घबराहट में उसके मुंह से शब्द नहीं निकल पा रहे थे। जब पुलिसकर्मियों ने उसकी हालत देखी तो उसे पानी पिलाया। जब वह कुछ सामान्य हुई तो कहा कि साहब मुझे बचा लो नहीं तो ससुराल वाले मुझे मार डालेंगे। फिर जब उसने अपने साथ हुई घटना बताई तो पुलिसकर्मी भी अवाक रह गए।

महिला ने बताया कि ससुराल में उसे चारपाई से बांध दिया गया। सास ने उसे निर्वस्त्र कर दिया और उसी कमरे में कुर्सी डाल कर बैठ गई। फिर ससुर, पति व देवर सारी रात बारी बारी से उसके साथ रेप करते रहे। घर की आवाज बाहर न जाये इसलिए टेप रिकॉर्डर चालू कर रखा था।

बनाया MMS, मुंह खोला तो कर देंगे वायरल
महिला ने बताया कि सभी कह रहे थे कि इसकी हालत ऐसी कर दो कि कहीं जाने के काबिल ही न रहे। उसने बताया कि उसकी जब सभी बारी-बारी से रेप कर रहे थे तो सास ने मोबाइल के जरिए वीडियो क्लिप बनाई और कहा कि अगर मुंह खोला तो इसे सोशल साइट पर वायरल कर दिया जाएगा।

पीड़िता ने बताया कि शादी के दस साल हो चुके हैं। वह किसी तरह से मौका पाकर घर से निकलने में सफल हो सकी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म, कुकर्म व मारपीट का मामला दर्ज कर महिला को मेडिकल के लिए भेजा है।

ननद दरवाजे पर कर रही थी पहरेदारी
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जब उसके साथ ज्यादती की जा रही थी, तो ननद दरवाजे पर पहरा दे रही थी। बताया, दर्द के चलते मैं चिल्लाती रही थी और बचाने के लिए शोर बचा रही थी, लेकिन दरिंदों ने आवाज घर से बाहर न जाए इसके लिए टेप रिकार्डर तेज आवाज में बजा रहे थे। शोर मचाने पर ननद डंडे से जमकर पिटाई करती। शाम सात बजे से तीनों ने मिलकर सुबह पांच बजे तक लगातार रेप किया।

पीड़िता ने बताया कि जब दर्द के चलते मैं बेहोश हो गई तो कमरे में छोड़कर सभी सोने चले गए। होश आने पर मैं किसी तरह से उनके चंगुल से निकलने में कामयाब रही और पैदल चलकर थाने पहुंची। मामले पर एसओ सजेंडी जयवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस उनके घर पर पहुंची तो वहां पर ताला पड़ा था, सभी आरोपी फरार हैं। जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। महिला को मेडिकल के लिए आज हैलेट भेजा गया है।