2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठांय-ठांय के बाद भी नहीं किया सरेंडर, पुलिस मुठभेड़ में बबुआ को लगी बुलेट

देर रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता, कई थानों में दर्ज हैं दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे, राह चलते लोगों को बनाता था शिकार।

3 min read
Google source verification
wanted criminal injured in encounter with kanpur police

ठांय-ठांय के बाद भी नहीं किया सरेंडर, पुलिस मुठभेड़ में बबुआ को लगी बुलेट

कानपुर। पुलिस के ऑपरेशन हॉफ एनकाउंटर जारी है। नवबंर से लेकर 7 जनवरी के बीच 27 अपराधी मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से घायल हुए, जिन्हें इलाज के बाद जेल भेजा गया। देरराज बिल्हौर थानाक्षेत्र के मकनपुर रोड के मोहम्मदपुर मोड़ पर पुलिस गश्त कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें आवाज देकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन वो भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। बदमाश बाइक छोड़ झांड़ियों में छिप गया। पुलिस ने बदमाशों को डराने के लिए मुंह से ठांय-ठांय किया, पर बदले में उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में 25 हजार का इनामी सुनील श्रीवास्तव उर्फ बबुआ को गोली लग गई। पुलिस अपराधी को अस्पताल में एडमिट करा उसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है।

encounter with kanpur police" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/01/07/d01_3941041-m.jpg">

...तो कर दी फायरिंग
बिल्हौर थानाक्षेत्र के मोहम्मदपुर मोड़ पर देररात इंस्पेक्टर पुलिस के साथ गश्त दे रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाइक सवार दो युवक दिखे। इंस्पेक्टर ने उन्हें आवाज देकर रोकना चाहा पर वो भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया। अपने को घिरता देख बदमाश बाइक को छोड़ झाड़ियों में छिप गए। पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। इसी दौरान कुछ पुलिसकर्मी उन्हें डराने व सरेंडर करने के लिए मुंह से ठांय-ठांय किया, लेकिन बदमाशों ने इसके बदले उन पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली से 25 हजार का इनामी सुनील श्रीवास्तव घायल हो गया। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरे का फाएदा उठाते हुए फरार हो गया।

पैसे लेकर करता है मर्डर
पुलिस की गोली से घायल बदमाश के खिलाफ कानपुर नगर, देहात के अलावा अन्य जनपदों में दो दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। बिल्हौर पुलिस उसकी तलाश पिछले कई माह से कर रही थी। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पैसे लेकर हत्या और लूट जैसी जंघन्य वारदातों को अंजाम देता था और पिछले एक साल से लूट के मामले पर फरार चल रहा था। वहीं बबुबा के एनकाउंटर में घायल होने की जानकारी मिलने पर बिल्हौर के लोगों ने राहत की सांस ली। लोगों ने बताया कि बबुआ खतरनाक अपराधी है। राह चलते लोगों को अपना शिकार बनाता था। यदि किसी ने विरोध किया तो आरोपी उसकी हत्या कर देता था।

डी 38 के सरगना को लगी गोली
थानाध्यक्ष शिवराजपुर व प्रभारी स्वॉट टीम फोर्स के देर रात खेरेश्वर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। रात 2ः30 बजे बिठूर की तरफ से मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति आ रहा था, जिसे रुकने के लिए इशारा किया गया तो वह शिवराजपुर की तरफ मोटर साइकिल से भागा। पुलिस के पीछा करने पर छतरपुर गांव मोड़ पर बाइक से फिसलकर गिर गया। इसके बाद वह पुलिस टीम पर फायर करते हुए भागने लगा, पुलिस ने भी गोली चलाई जो उसके दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पकड़ा गया बदमाश आइआइटी कल्याणपुर निवासी दिलीप बाल्मीकि उर्फ रोहित निकला। हिस्ट्रीशीटर होने के साथ ही वह डी-38 गैंग का गैंग लीडर है। उस पर जनपद व गैर जनपद के विभिन्न थानों में लूट, वाहन चोरी, गैंगस्टर के 40 से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। वह तीन बार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो चुका है। मौके से एक तमंचा व कारतूस बरामद हुए। घायल बदमाश को सीएचसी अस्पताल शिवराजपुर में भर्ती कराया गया।

ककड़ की थी बादशाहत
पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश को बिठूर और कल्याणपुर में ककड़ के नाम से जाना जाता है। यहां उसका कई मामलों में रंगदारी मांगने तथा हमला करने की घटनाओं में भी नाम आ चुका है। उसके खिलाफ लूट और हत्या के मुकदमो की लंबी फेहरिस्त है। पुलिस के मुताबिक वह इधर काफी दिनों से फरार चल रहा था। कटरी के आसपास के गांवों में ककड़ कह तूती बोलती थी। आरोपी के खिलाफ कानपुर में ही नहीं गैर जनपद पर भी मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी अनंत देव तिवारी ने बताया कि ये टॉप फाइप अपराधी था और इसको दबोचने के लिए पुलिस की टीमें लगी थीं। एसएसपी के मुताबिक, शहर से अपराध और अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस का ऑपरेशन जारी रहेगा। एक भी अपराधी खुले में सांस नहीं ले पाएगा। उन्हें पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Story Loader