कानपुर के आसपास के जिलों में तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। आसमान से आग की बारिश हो रही है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। आइए जानते हैं आज और कल का मौसम कैसा रहेगा?
उत्तर प्रदेश के कानपुर के आसपास के जिलों में गर्म हवा लोगों को परेशान करेंगी। आसमान से आग की बारिश हो रही है। जिसका असर सड़क पर दिखाई पड़ रहा है। जहां दिन चढ़ते ही सड़क पर सन्नाटा हो जाता है। अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री के आसपास है। आइए जानते हैं उन्नाव, इटावा, फर्रुखाबाद और कन्नौज के मौसम के विषय में-
इटावा का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में हल्के फुल्के बादल रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिमी क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। शाम को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
आगामी 19 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। तेज हवाएं चल सकती हैं।
फर्रुखाबाद का मौसम
आज फर्रुखाबाद का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
19 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती है।
कन्नौज का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लू से जनजीवन बेहाल रहेगा।
आगामी 19 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री होने की संभावना है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन में तेज हवाएं चल सकती हैं।
यह भी पढ़ें: Unnao news: "तुम्हारा लड़का बहुत बड़ा पत्रकार बनता है जान से मार दूंगा" मोबाइल पर मिली धमकी से परिवार दहशत में
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। हवा की गति 17 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
19 मई को अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम साइन 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। गर्म हवाओं से लोगों को परेशानी होगी।