1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एससी-एसटी का विरोध करने वालों पर बसरे भाजपा सांसद

बोले-दुष्कर्म व दहेज कानून पर लोग क्यों नहीं उठाते सवाल.  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कानपुर

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 23 Nov 2018, 6:33 PM IST

Udit Raj

एससी-एसटी का विरोध करने वालों पर बसरे भाजपा सांसद

कानपुर. एससी-एसटी एक्ट कानून को लेकर उठ रहे सवालों और विरोध पर भाजपा सांसद डाक्टर उदितराज ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि दहेज व दुष्कर्म के कानून को लेकर हो रहे दुरुपयोग पर कोई कुछ क्यों नहीं बोलता है। उन्होंने कहा कि देशभर में कई ऐसे मामले आए, जिनमें झूठे मुकदमे दर्ज कराए गए और अदालत में आरोप सिद्ध नहीं हुए। लोग केवल एससी-एसटी कानून के पीछे क्यों पड़े हैं, लोगों को अपना नजरिया बदलना चाहिए।
कानपुर के रामादेवी क्षेत्र में अनुसूचित जाति जनजाति, पिछड़ा व अल्पसंख्यक परिसंघ के कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. उदितराज ने कहा कि एससी-एसटी कानून को लेकर लोगों को पूर्वाग्रह है। बिना गवाह तथा पर्याप्त सुबूत बिना कोई गिरफ्तारी नहीं होती। कुछ मामलों में आया है कि लोग इस कानून को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं। दो अगड़ी जाति के लोग अपने बीच हुए विवाद में दलित को आगे कर मुकदमा लिखवा देते हैं।
नजरिया बदलें लोग
भाजपा सांसद ने कहा कि लोग इस कानून पर अपना नजरिया बदलें। दहेज व दुष्कर्म के कई फर्जी मामले लोग दर्ज कराते हैं। कोई भी नेता, सरकार व संगठन इन पर विरोध नहीं जताता। हालांकि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने कुछ दिन पहले कहा था कि देश में 80 फीसद से ज्यादा दुष्कर्म के मामले फर्जी होते हैं। डॉ. उदितराज ने कहा कि तीन दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली है, जिसमें निजी क्षेत्र, प्रोन्नति व न्यायपालिका में आरक्षण की मांग होगी। इसमें सरकारी व गैर सरकारी पच्चीस संगठन भी हिस्सा लेंगे।