1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसी पत्नी जिसने साजिश रच पति की हत्या कराई और फिर उसके चार दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी, भला हो पुलिस का…

रेलवे ग्राउंड की झाड़ियों में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। अज्ञात की शिनाख्त पत्नी ने पति के रूप में की। मृतक की पत्नी ने पहले तो मुकदमा दर्ज करने से इंकार कर दिया। बाद में मृतक के ही चार दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भला हो पुलिस का जिसने विवेचना के दौरान नामजद लोगों को निर्दोष माना और दोषी को जेल की सलाखों के पीछे किया। हत्या आरोपियों ने काफी खौफनाक मौत दी थी।  

2 min read
Google source verification
ऐसी पत्नी जिसने साजिश रच पति की हत्या कराई और फिर उसके चार दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी, भला हो पुलिस का...

ऐसी पत्नी जिसने साजिश रच पति की हत्या कराई और फिर उसके चार दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी, भला हो पुलिस का...

प्रेमी से आंखें क्या चार हुई, पति दुश्मन लगने लगा। पति को भी प्रेमी पर शक हो गया था। जिससे वह रंजिश मानने लगा था। प्रेमिका के कहने पर घटनाक्रम रचा गया और प्रेमी ने पति को पहले शराब पिलाई और फिर जुआ खेलने के बहाने ले गया ले गया। जहां ब्लेड से उस की नसें काट दी। नशे में होने के कारण पति के पास विरोध करने की शक्ति भी नहीं रह गई थी। प्यार में अंधा युवक चेहरे को ईटों से कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए कहा कि प्रेमी युगल को गिरफ्तार कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

16 मार्च को मिला था क्षत-विक्षत शव

16 मार्च 2022 को निराला नगर रेलवे ग्राउंड की झाड़ियों में बीते 16 मार्च 2022 को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला था। आवारा पशुओं ने शव को और भी भयावह बना दिया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव के शिनाख्त का प्रयास कराया। जिसकी शिनाख्त मृतक की पत्नी सोनी ने कल्लू पासवान पुत्र मनोहर लाल निवासी करही थाना बर्रा के रूप में किया। पहले तो सोनी ने किसी प्रकार की तहरीर देने से इनकार कर दिया लेकिन 18 मार्च को तहरीर देकर उसने कल्लू के चार दोस्तों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।

कॉल डिटेल से हुआ खुलासा

गोविंद नगर पुलिस के अनुसार कल्लू और उसकी पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने पर जानकारी हुई कि सोनी दोस्त थाना क्षेत्र के रहने वाले पवन शुक्ला से काफी बातचीत होती है। इस पर पुलिस ने पवन शुक्ला से पूछताछ की तो वह पुलिस दबाव के आगे टूट गया। पवन ने बताया कि सोनी से उसके अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी कल्लू को हो गई थी और उससे रंजिश मान रहा था। सोनी भी कल्लू को रास्ते से हटाने के लिए उस पर दबाव बना रही थी।

यह भी पढ़ें

नामांकन के दौरान मारपीट पर सपा एमएलसी प्रत्याशी ने कहा पुलिस मूकदर्शक बनी रही

हत्यारोपी ने बताया

पवन शुक्ला ने बताया कि विगत 15 मार्च को नाश्ता गल्ला मंडी के पास से दोनों ने शराब पिया। यहां से कल्लू को जुआं खेलने के बहाने रेलवे ग्राउंड निराला नगर ले गया जहां कल्लू के दोनों हाथ की कलाइयों को ब्लेड से काट दिया। ईट से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। गोविंद नगर पुलिस ने बताया कि भटकाने के लिए सोनी ने कल्लू के दोस्तों के खिलाफ तहरीर दी थी। लेकिन विवेचना के बाद हकीकत सामने आई। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Story Loader